डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में जोरदार ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 495.98 अंक की तेजी के साथ 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक की बढ़त के साथ 12,062.40 पर खुला है। लगभग 729 शेयरों में तेजी, 182 शेयरों में गिरावट आई है और 42 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 532 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 41,147 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 150 अंक यानि 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 12,060 के आसपास कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment