Articles by "GADGETS"

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix (इनफिनिक्स) ने बीते दिनों भारतीय बाजार में अपना बजट फोन लॉन्च किया था। जिसमें कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। आज इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री शुरू हो गई है। यहां हम बात कर रहे हैं Infinix Smart 4 की। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन वेव, क्वाटज़ेल सियान और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन पर कई सारे शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

LG Velvet की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हुई, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स

कीमत और ऑफर्स 
Infinix Smart 4 की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को Federal Bank डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। 

Infinix Smart 4 स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,640x720 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिकसल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

व्हाट्सएप पर कैसे करें मनी ट्रांसफर? ऐसे बनाएं अकाउंट

एंड्राइड 10 गो एडिशन पर आधारित इस स्मार्टफोन में 2GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Infinix Smart 4 available for sale for the first time today, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी LG ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Velvet (वेल्वेट) बीते माह भारत में लॉन्च किया था। जिसे नवंबर से उपलब्ध कराए जाने की बात कंपनी ने कही थी। अब इसके लिए कंपनी ने प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। प्री-बुकिंग के साथ कंपनी कई सारे शानदार और आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। बता दें कि इस स्मार्टफोन कर कीमत 49,990 रुपए है। 

यह स्मार्टफोन ऑरोरा सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से प्री-बुक किया जा सकता है। यह 12 नवंबर से शिपिंग के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में...

व्हाट्सएप पर कैसे करें मनी ट्रांसफर? ऐसे बनाएं अकाउंट

ऑफर्स
LG Velvet नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। वहीं Federal Bank यूजर्स को डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। 

LG Velvet स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

LG Velvet में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2340×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Samsung W21 5G हुआ लॉन्च, जानें कितना खास है ये फोल्डेबल फोन

प्लेटफार्म/रैम/प्रोसेसर/स्टोरेज  
एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
LG Velvet Pre-booking started in India, these great offers are available
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने नया फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे W21 5G नाम दिया है और फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है। Samsung W21 5G फोन को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

बात करें कीमत की तो Samsung W21 5G को 19,999 चीनी युआन (करीब 2.23 लाख रुपए) में लॉन्च किया गया है। इस फोन को सिर्फ केवल गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung W21 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung W21 5G स्मार्टफोन में 7.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो कि 1768x2208 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देगी है। वहीं फोल्ड होने पर इसका डिस्प्ले साइज 6.2 इंच का हो जाता है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें पहला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 12  मेगापिक्सलका टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 12GB LPDDR5 रैम के साथ Snapdragon 865+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 512GB स्टोरेज दी गई है। 

पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W वायर फास्ट चार्जिंग, 11W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट करती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung W21 5G launch, know how special this foldable phone is
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) ने अपने नए हैंडसेट के साथ बाजार में वापसी कर ली है। एक ऑनलाइन इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इन्हें IN सीरीज (India) के तहत पेश किया है। इनमें से पहला IN 1B, एक मिड रेंज फोन है और दूसरा In Note 1, बजट सेग्मेंट का हैंडसेट है। 

कंपनी ने दावा किया है कि, इनमें दो साल तक एंड्रॉयड के लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे। वहीं सॉफ्टवेयर को क्लीन रखा गया है और प्योर एंड्रॉयड एक्सीपिरिएंस मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत, कलर, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च

कीमत
बात करें कीमत की तो Micromax 1N Note 1 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपए है। यह कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की है। वहीं इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है।

वहीं Micromax IN 1B की शुरुआती कीमत 6,999 रुपए है। यह कीमत  2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है।

उपलब्धता
दोनों स्मार्टफोन का ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Micromax के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Micromax IN 1B तीन कलर वेरिएंट्स और Micormax In Note 1 व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Micromax IN Note 1 स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन Android 10 पर चलता है और इसमें स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरिएंस मिलेगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग से लैस है। 

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Micromax IN 1B स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13 मेगापिक्स्ल का प्राइमरी और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है। 

यह फोन Android 10 पर रन करता है ये भी स्टॉक एंड्रॉयड ही है। इस फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Micromax launch two new smartphones, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) लगभग ढाई साल बाद बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) के तहत हैंडसेट लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसको लेकर जानकारी दी है, जिसके अनुसार इस फोन को 3 नंबवर को बाजार में उतारा जाएगा। 

कंपनी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, आओ करें थोड़ी चीनी कम। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन की नई इनमोबाइल रेंज के मेगा अनावरण के लिए तैयार रहें।

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

वहीं अब इस स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जो कि काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। बता दें कि कंपनी लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित करेगी। Micromax In सीरीज भारत में चाइनीज ब्रांड को टक्कर देगी। Micromax In सीरीज को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फोन के लुक्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके कलर वेरिएंट और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। 

सामने आई इमेज के अनुसार यह फोन तीन अलग कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें ग्रीन, व्हाइट और पर्पल कलर शामिल है। इसके अलावा फोन का साइड पैनल दिखाया गया है जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।  

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Micromax In सीरीज की संभावित कीमत
कंपनी द्वारा सीरीज में दो फोन लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मीडियाटेक Helio G35 35 और मीडियाटेक Helio G35 85 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। 

Helio G35 के साथ मॉडल में 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की सुविधा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

बात करें कीमत की तो माइक्रोमैक्स की इन स्मार्टफोन सीरीज की कीमत देश में 7,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच हो सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Micromax In first look revealed, know how will be special the smartphone
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने इसी महीने iPhone 12 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज के iPhone 12 और iPhone 12 Pro की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। हालांकि यह हैंडसेट उन ग्राहकों को उपलब्ध हो सकेंगे, जिन्होंने 23 अक्टूबर को ही प्री बुकिंग करा ली थी। बता दें कि हाल ही में Apple की सीरीज iPhone 12 की प्री-बुकिंग शुरू हुई  थी। 

वहीं यदि आप iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini को अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 6 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। वहीं इनकी शिकपंग 13 नवंबर को होगी। दोनों स्मार्टफोन हालिया लॉन्च Apple ऑनलाइन स्टोर से बुक किए जा सकते हैं। वहीं ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी इन्हें बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया गया है।  

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कीमत 
iPhone 12 की शुरुआती कीमत 79,000 रुपए है, यह कीमत इसके 64GB वेरिएंट की है। वहीं इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। जबकि 245GB वेरिएंट के लिए 94,900 रुपए चुकाना होंगे। 

बात करें iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की तो यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपए और 512GB वेरिएंट की कीमत  1,49,900 रुपए रखी गई है। 

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

ऑफर 
ट्रेड इन प्रोग्राम के तौर पर नए iPhone पर पुराने स्मार्टफोन्स को बदलने पर 22,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप ऐपल के ऑनलाइन स्टोर में जा कर आप ये ऑफर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा iPhone 12 और iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर Apple की ओर से HDFC बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। 

HDFC क्रेडिट कार्ड पर 6000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है। वहीं iPhone 12 Pro की खरीद पर ग्राहकों को 5,000 रुपए कैशबैक मिलेगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iPhone 12 and iPhone 12 Pro sales start today
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फोन निर्माता कंपनी Lava (लावा) ने एक नया फीचर फोन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसे 'Lava Pulse 1' नाम से लॉन्च किया है। खासियत यह कि इसमें कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर दिया गया है। इस फीचर के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फीचर फोन है। इस फीचर की मदद से आप बिना फोन के सेंसर को टच किए किसी की बॉडी का तापमान माप सकते हैं। 

बात करें कीमत की तो Lava Pulse 1 को भारत में 1,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये अभी तक लिस्ट नहीं किया गया है।

 Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Lava Pulse 1 स्पेसिफिकेशन्स 
Lava Pulse 1 में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में एक वीजीए कैमरा मिलता है। वहीं इसमें दिया गए टेम्प्रेचर सेंसर दिया गया है। जिसके पास आपको केवल हाथ या सिर लेकर जाना है और यह आपको बॉडी का तापमान बता देगा। यह फोन आम थर्मामीटर के मुकाबले 99.5 फीसदी और इंफ्रारेड थर्मामीटर के मुकाबले 99.9 फीसदी सटीकता के साथ तापमान बताने में सक्षम है। 

Oppo F17 Pro का Matte Gold कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक का डाटा स्टोरेज किया जा सकता है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है जो कि 7 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

यह फोन Lava Pulse 1 पॉलकार्बोनेट बॉडी से बना है। पावर बैकअप के लिए इसमें 1800mAh की बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 6 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
World's first contactless thermometer feature phone Lava Pulse 1 launch, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 12 का इंतजार आज खत्म हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल iPhone 12 या फिर iPhone 12 Pro की बुकिंग को आप बुक कर सकते हैं। लेकिन यदि आप iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको 6 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। दोनों स्मार्टफोन हालिया लॉन्च Apple ऑनलाइन स्टोर से बुक किए जा सकते हैं। वहीं ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी इन्हें बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया गया है।  

iPhone 12 या फिर iPhone 12 Pro की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को यह हैंडसेट  30 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini की शिपिंग 13 नवंबर को होगी। आइए जानते हैं इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें और ऑफर के बारे में...

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कीमत 
iPhone 12 की शुरुआती कीमत 79,000 रुपए है, यह कीमत इसके 64GB वेरिएंट की है। वहीं इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। जबकि 245GB वेरिएंट के लिए 94,900 रुपए चुकाना होंगे। 

बात करें iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की तो यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपए और 512GB वेरिएंट की कीमत  1,49,900 रुपए रखी गई है। 

ऑफर 
iPhone 12 और iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर Apple की ओर से HDFC बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। HDFC क्रेडिट कार्ड पर 6000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है। 

Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी

वहीं iPhone 12 Pro की खरीद पर ग्राहकों को 5,000 रुपए कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राह इस फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकेंगे। इसके अलीावा HDFC डेबिट कार्ड से iphone 12 और iPhone 12 Pro की खरीद पर 1,500 रुपए की इंस्टैंट छूट दी जा रही है। यह ऑफर 26 दिसंबर तक मान्य होगा।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iPhone 12 and iPhone 12 Pro Pre-booking at starts today, get these great offers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी Nokia (नोकिया) ने अपना नया स्मार्टफोन 2 V Tella लॉन्च कर दिया है। यह एक बजटफोन है, जो डुअल कैमरा सेटअप और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 2 V का सक्सेसर है। Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन की कीमत 168 डॉलर (करीब 12,400 रुपए) है। स्मार्टफोन को सिर्फ ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

फिल्हाल इस फोन को अमेरिका में लॉन्च किया है। भारत में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। आइए जानते हैं Nokia 2 V Tella की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

Oppo F17 Pro का Matte Gold कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Nokia 2 V Tella स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन में 5.45 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1280x720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंगग के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी

रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ और प्रोसेसर
Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek A22 (MT6761) प्रोसेसर दिया गया है। 

बैटरी
पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nokia 2V Tella launched with dual rear camera setup, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने अपने F17 Pro हैंडसेट का Matte Gold कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को खासतौर पर त्यौहारी सीजन को देखते हुए लॉन्च किया है। जिसमें ग्राहकों को खास दीवाली गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा दीवाली एक्सक्लूसिव बैक कवर भी दिया जाएगा। इस गिफ्ट बॉक्स में OPPO की 10,000mAh पावरबैंक मुफ्त मिलेगी, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 
फोन के बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नही होगा। बात करें कीमत की तो इसे कंपनी ने 23,990 की कीमत में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी

Oppo F17 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Oppo F17 Pro में 6.43 इंच की फुल एचडी+ ​सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080x2,400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फोन ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

Samsung Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ

रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
Matte Gold कलर वेरिएंट को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया गया है। 

बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oppo F17 Pro Matte Gold Color Variant Launch, Learn Price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) जल्द एक नए ब्राण्ड के साथ डिवाइस लॉन्च करेगी। कभी भारतीय की सबसे भरोसेमंद और विश्वनीय कंपनी रही Micromax ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) को लेकर जानकारी दी है। कम्पनी ने कहा है कि वह जल्द ही नए उप-ब्रांड के तहत उत्पादों की एक नई रेंज पेश करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, स्मार्टफोन सेगमेंट में फिर से प्रवेश शुरू करने के लिए, माइक्रोमैक्स ने 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। उसका लक्ष्य देश के नए युग के उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद तैयार करना है।

Samsung Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने अपने अपकमिंग सब-ब्रांड 'In' का खुलासा किया है। साथ ही उसके बॉक्स की फोटो भी शेयर की है।  

शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि कंपनी ने चाइनीज स्मार्टफोन्स के आने के बाद बाजार में अपना अस्तित्व कहीं खो दिया था। लेकिन अब लोग एक बार फिर से मेड इन इंडिया ब्रांड की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में Micromax भी आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा बनने जा रहा है। कंपनी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में एक नया ब्रांड लेकर आने वाली है।  

शेयर किए गए वीडियो अपकमिंग ब्रांड के बॉक्स को दिखा गया है जिसमें ब्लू कलर के बॉक्स पर 'In' लिखा हुआ है। साथ ही कंपनी के ट्विटर अकाउंट पर भी 'In' के साथ कमिंग सून लिखा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मेड इन इंडिया ब्रांड जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत देश में मोबाइल फोन के निर्माण के लिए भगवती (माइक्रोमैक्स) सहित कई गैर-चीनी कंपनियों को मंजूरी दी।

माइक्रोमैक्स के पास दो स्थानों - भिवाड़ी और हैदराबाद में विनिर्माण सुविधाएं हैं। ब्रांड में प्रति माह 20 लाख से अधिक फोन का उत्पादन करने की क्षमता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Micromax will return with sub-brand 'In', teaser released
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung (सैमसंग) ने भारत में अपना फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं Galaxy Fit2 (गैलेक्सी फिट 2) की, जो कि 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। बात करें कीमत की तो इसे 3,999 रुपए की प्राइज में लॉन्च किया गया है। 

Samsung Galaxy Fit2 फिटनेस ट्रैकर काले और स्कारलेट के दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसे आज से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

OnePlus ने लॉन्च किए Buds Z TWS Earbuds और Bullets Wireless Z

Galaxy Fit2 स्पेसिफेकेशन्स 
Galaxy Fit2 में 1.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसमें ऊपर की तरफ 3 डी कर्व्ड ग्लास है। डिस्प्ले में 450 एनआईटी ब्राइटनेस है। फिटनेस बैंड का वजन 21 ग्राम है। इसमें स्वेट रेसिस्टेंट स्ट्रैप दिया गया है। Galaxy Fit2 में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है। इसमें वाटर लॉक मोड भी दिया गया है। 

इसके अलावा Galaxy Fit2 में 70 वॉच फेस का सपोर्ट दिया गया है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें डिस्प्ले को वेक करने और नेविगेशन के लिए एक सिंगल टच दिया गया है। Galaxy Fit2 पांच ऑटोमैटिक वर्कआउट्स और सैमसंग हेल्थ लाइब्रेरी में 90 तक वर्कआउट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Motorola ने 4 नए स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

फिटनेस बैंड नोटिफिकेशन्स के लिए प्रीसेट रिप्लाई को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें एक म्यूजिक कंट्रोलर भी है। इसकी बैटरी 159mAh की है। कंपनी के दावे के अनुसार यह सिंगल चार्ज पर 15 दिन की बैटरी लाइफ देता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy Fit2 launch in India, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी OnePlus (वन प्लस) ने भारत में  अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए डिवाइस OnePlus Buds Z TWS Earbuds और OnePlus Bullets Wireless Z को लॉन्च कर दिया है। OnePlus Buds Z को भारत में 3,190 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसप्री-बुकिंग करने पर डिस्काउंट दिया जा रका है, जिसके बाद यह डिवाइस 2,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 

इसकी बिक्री प्री-बुकिंग 15 अक्टूबर यानि से शुरू होगी। इस डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in के अलावा Amazon और Flipkart पर जाकर भी प्री-बुक किया जा सकता है। यह डिवाइस 2 नवंबर से ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

Motorola ने 4 नए स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

बात करें OnePlus Bullets Wireless Z बेस एडिशन की तो इसे 1,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह बेस ब्लू और रिवर्ब रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की ​आधिकारिक वेबसाइट पर लिमिटेड सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री आज से शुरू होगी वहीं 2 नवंबर से यह ओपन सेल में मिलेगा। 

OnePlus Buds Z: स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Buds Z के फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस IP55 रेटेड है। जो कि इसे डस्ट और पसीने से बचाता है। यह डिवइास सिलिकॉन बॉडी से बना है और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे का प्लेबैक देता है।

एपल ने 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किए iPhone 12 सीरीज के चार मोबाइल

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड प्लेबैक और वॉयस कॉल के लिए टच कंट्रोल को भी सपोर्ट करते हैं। ईयरबड का वजन 4.35 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 40 ग्राम है।

Bullets Wireless Z - Bass Edition : स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Bullets Wireless Z - Bass Edition वॉर्प चार्ज सपोर्ट के साथ आता है जो आपको 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे का प्लेबैक देता है, और सिंगल चार्ज पर 17 घंटे का प्लेबैक देता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
OnePlus launches Buds Z TWS Earbuds and Bullets Wireless Z, learn price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी Lenovo (लेनोवो) के स्वामित्व वाली Motorola (मोटोरोला) ने भारत में अपने 4 नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 55 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी, Revou सीरीज की 43 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी, ZX2 सीरीज की 32 इंच और ZX2 HD Ready टीवी 40 इंच शामिल हैं। 32 इंच स्क्रीन में जहां HD स्क्रीन दी गई है, वहीं 40 इंच में स्क्रीन फुल HD और 43 इंच व 55 इंच में स्क्रीन 4K रेजॉल्यूशन सपोर्ट मिलता है। 

मोटोरोला के इन चारों स्मार्ट टीवी की बिक्री 15 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart से शुरू होगी। किस कीमत में लॉन्च किए गए हैं ये टीवी और क्या है इनकी खूबियां आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy F41 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत 

कीमत
Motorola के 55 इंच टीवी की कीमत 40,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 43 इंच टीवी की कीमत 30,999 रुपए है। 40 इंच वाले टीवी की कीमत जहां 19,999 रुपए है वहीं 32 इंच टीवी को 13,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। 

स्पेसिफिकेशन्स 
Motorola के नए स्मार्ट टीवी एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इनमें 2GB की रैम के साथ 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इनमें Mali-G52 जीपीयू दिया गया है। 

Motorola ZX2 रेंज में 16GB इंटरनल स्टोरेज और Motorola Revou रेंज में 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जबकि Revou सीरीज के 55 और 43 इंच वाले दोनों स्मार्ट टीवी में 32GB और 40 और 32 इंच वाले अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी 16GB स्टोरेज दी गई है। 

Realme ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश सहित भारत में लॉन्च किए ये स्मार्ट डिवाइस

बात करें साउंड क्वालिटी की तो Motorola के सभी टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी स्टूडियो साउंड, डॉल्बी विजन और HDR 10 सपोर्ट करते हैं।

55 इंच वाले स्मार्ट टीवी में दो स्पीकर और दो ट्वीटर्स के साथ 50W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि 43 इंच में दो स्पीकर्स के साथ 24W का साउंड आउटपुट दिया गया है। 

मोटोरोला ZX2 रेंज की बात करें तो इनमें दो स्पीकर और दो ट्वीटर्स के साथ 40W का साउंड आउटपुल दिया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड साउंडबार दिया गया है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Motorola launches 4 new smart TVs in India, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने भारत में Galaxy F41 (गैलेक्सी एफ 41) लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6,000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है। बता दें कि सैमसंग की F सीरीज के तहत लॉन्च किया गया यह पहला स्मार्टफोन है। यह तीन रंगों फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक में उपलब्ध होगा।

बात करें कीमत की तो इसके 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। जबकि 6GB रैम+ 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए  रखी गई है। इसकी बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके अलावा इसे कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। 

Realme ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश सहित भारत में लॉन्च किए ये स्मार्ट डिवाइस

Samsung Galaxy F41: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की FHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1080p+ रेजॅल्यूशन देती है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर/ रोम
इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाई जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। 

iPhone 12 सीरीज 13 अक्टूबर को होगी लॉन्च,यहां देखें लाइव इवेंट

बैटरी और सुरक्षा
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं सुरक्षा के लिए इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy F41 launch in India, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी Apple (एपल) के iPhone 12 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने अपने आगामी इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। जिसके अनुसार कंपनी 13 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में नए आईफोन यानी iPhone 12 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टी मीडिया इनवाइट में नहीं की है। 

एपल ने अपने इस इवेंट को Hi, Speed नाम दिया है। इवेंट का लोगो गोलाकार बनाया गया है। Hi Speed से 5G iPhone की उम्मीद की जा रही है। इस हाई स्पीड इवेंट का आयोजन 13 अक्टूबर को रात 10.30 बजे से होगा।

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी

यहां देखें लाइव
यह इवेंट यूनाइटेड स्टेट के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple के कॉर्पोरेट हेडक्वॉर्टर Apple Park में होगा। Apple के लाइव इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। बता दें कि हर साल सितंबर माह में आयोजित होने वाले apple इवेंट में देरी का कारण कोविड-19 महामारी है।

ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
इस लॉन्चिंग इवेंट में iPhone 12 सीरीज के अलावा ओवर इयर हेडफोन समेत कई तरह की डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी Apple इवेंट में लॉन्च होने वाली डिवाइस के बारे में कोई जानकारी कंपनी द्वारा नहीं ​दी गई है।

Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर

5G टेक्नोलॉजी
लीक रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट में iPhone 12 सीरीज के तहत iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 12 लाइनअप को नई डिजाइन के साथ स्क्वॉयर्ड ऑफ एज और 5G टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। यह सभी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएंगे। 

कीमत
कीमत की बात करें तो आईफोन फैंस के लिए अच्छी खबर है। लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 12 सीरीज iPhone 11 के मुकाबले सस्ती होगी। इसकी कीमत $699 से $749 के बीच यानी 51,300 से 55,000 के बीच होगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि केवल iPhone 12 Pro Max में ही 5G का सपोर्ट मिलेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iPhone 12 series will be launch on October 13, see live event here
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 5G (मोटो रेजर 5जी) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पॉलिश ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग कंपनी ने आज से शुरू ककर दी है। वहीं इस फोन की सेल 12 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट सहित सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Motorola Razr 5G कंपनी के मौजूदा Motorola Razr का अपग्रेडेड वेरियंट है। बात करें कीमत की तो इसे 1 लाख 24 हजार 999 रुपए में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी

लॉन्च ऑफर 
Moto Razr 5G को यदि आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट व क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं जियो ग्राहकों को 4,999 रुपए वाले ऐनुअल प्लान पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक साल के लिए जियो की तरफ से अनलिमिटेड सर्विसेज भी दी जा रही हैं।  

Motorola Razr 5G: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.2 इंच की प्लास्टिक OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 876x2142 पिक्सल का रेजॉलूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच सेकंडरी OLED डिस्प्ले दी गई है, जो फ्लिप पैनल के ऊपर है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है और लेज ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में फोल्डेबल डिस्प्ले के ऊपर एक 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। 

Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर

रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
Motorola Razr 5G में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इस फोन में नहीं है।
यह ड्यूल सिम फोन ऐंड्रॉयड 10 के साथ My UX पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। 

बैटरी/ कनेक्टिविटी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2800mAh बैटरी दी गई है, जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Motorola Razr 5G launch in India, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix (इनफिनिक्स) ने भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Hot 10 (हॉट 10) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। यह सिर्फ Moonlight Jade कलर में उपलब्ध होगा। Infinix Hot 10 की पहली सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

बात करें कीमत की तो भारत में इसे 9,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 1,111 रुपए की मंथली नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने की सुविधा है। इसके अलावा इसे कई बैंकों के डेबिड और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं कंपनी की तरफ से एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रह है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन...

Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर

Infinix Hot 10
डिस्प्ले

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1640 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.5% और ऑस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन मके रियर में क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल के दो लैंस और एक लो-लाइट सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में एक 8 मेगापिक्सल सिंगल कैमरा दिया गया है।

Apple ला रही खास तरह का फोल्डेबल स्मार्टफोन

रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड XOS 7.0 पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को हाइपर गेम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। 

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में लीथियम ऑयन 5,200mAh बैटरी दी गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Infinix Hot 10 smartphone launch in India, it has 5200mAh battery
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियन कंपनी Samsung (सैमसंग) ने हाल ही में अपने नए टैब A7 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब इस टैब की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। Galaxy Tab A7 (गैलेक्सी टैब ए7) के वाई-फाई वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy Tab A7 के वाई-फाई और 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है। यह टैबलेट ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Apple ला रही खास तरह का फोल्डेबल स्मार्टफोन

ऑफर
आपको बता दें कि यदि आप इस टैब को बुक करने का मन बना रहे हैं तो कंपनी इस टैब पर शानदार लॉन्च ऑफर भी दे रही है। टैबलेट की प्री-बुकिंग करने के साथ बुक कवर की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर मिलेगा। इस ऑफर के तहत ग्राहक गैलेक्सी टैब ए7 के बुक कवर को 4,499 रुपए की बजाय 1,875 रुपए में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy Tab A7 में 10.4 इंच की WUXGA+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 20001x1200 पिक्सल का रेजॉलूशन देती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80 प्रतिशत है। 

यह टैब ऐंड्रॉयड पर बेस्ड One UI 2.5 पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस टैब में ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नेप ड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 4a

फोटोग्राफी के लिए इस टैब में ऑटो-फोकस फीचर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा बिना फ्लैश के आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस टैब में 7040mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में WiFi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलते हैं। इसका वजन 476 ग्राम है। यह टैब A7 क्वॉड स्पीकर सेटअप और Dolby Atmos सराउंड साउंड के साथ आता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy Tab A7 Pre-booking starts, know price and offers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन की दुनिया में आए दिन नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। वर्ष 2020 की शुरुआत में हमें फोल्डेबल स्मार्टफोन देखने को मिले। जो साल के मध्य तक लोगों के हाथों तक पहुंच गए। अब खबर है कि अमेरिका की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) भी अपना फोल्डेबल iPhone लाने वाली है। जो अब तक के फोल्डेबल फोन से अलग होगा। 

दरअसल, ऐपल इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐपल ने हाल में इस खास ऑटोमैटिक डिस्प्ले रिपेयर टेक्नॉलजी वाले फोल्डेबल iPhone का पेटेंट फाइल किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 4a

खास तकनीक से लैस
रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल का फोल्डेबल iPhone एक खास तकनीक से लैस होगा। जिससे आईफोन का डिस्प्ले नॉर्मल वियर ऐंड टियर के साथ ही स्क्रैच और डेंट को भी खुद से ठीक कर लेगा।। इतना ही नहीं इसमें दो डिस्प्ले होने के बावजूद यह किसी सिंगल डिस्प्ले वाले फोन की तरह ​दिखेगा। 

डिजाइन
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को खास तरह से डिजाइन किया है। यह दो डिस्प्ले वाले होने के बावजूद खुलने पर किसी सिंगल स्क्रीन वाले फोन की तरह दिखाई देगा।

Google ने लॉन्च किया Nest Audio, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग डिस्प्ले
ऐपल के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि इसमें कंपनी सैमसंग की डिस्प्ले का उपयोग करेगी। इसके लिए कंपनी ने पहले ही सैमसंग डिस्प्ले के लिए बड़ा ऑर्डर दे दिया है और इसके सैंपल कंपनी को कम से कम एक साल तक मिलते रहेंगे। यह फोन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Apple will soon launch new technology-equipped foldable iPhone
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget