Articles by "AUTOMOBILE"

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता Nissan (निसान) ने अपनी आगामी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) को हाल ही में पेश किया था। इस कार को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले ही इंटरनेट पर कार की कीमत लीक हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप स्पेक 8.15 लाख रुपए तक जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, निसान ने एक ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने डीलरों से इस कार की कीमतों का खुलासा किया था। जो कि इंटरनेट पर लीक हो गई। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

Tata Altroz का XM+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत और कीमत

सभी वेरिएंट की कीमत

वेरिएंट

कीमत (एक्स-शोरूम)
XE 5.5 लाख रुपए
XL 6.25 लाख रुपए
XV 6.75 लाख रुपए
XV Premium 7.65 लाख रुपए
Turbo XL 7.25 लाख रुपए
Turbo XV 7.75 लाख रुपए
Turbo XV Premium 8.65 लाख रुपए
Turbo XL CVT 8.15 लाख रुपए
Turbo XV CVT 8.65 लाख रुपए
Turbo XV Premium CVT 9.55 लाख रुपए

एक्सटीरियर और फीचर्स
Magnite एसयूवी को रेनो-निसान एलायंस के सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात यह कि यह निसान की भारत में पहली कार है जिस पर निसान के नए लोगों को इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसमें L आकार के DRLs और LED फॉग लैंप, लार्ज ब्लैक ग्रिल, क्रोम स्लैट्स दिए गए हैं।

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इस कार में 8-इंच का फुल फ्लैश टच स्क्रीन और 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यूनिट, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर दिए जा सकते हैं।

Tata Harrier का Camo Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत

इंजन और पावर
इसमें 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड BS6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 99bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी के लोअर वेरियंट्स में 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर नेचुरली-ऐस्परेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nissan Magnite price leaked before launch
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक Altroz (अल्ट्रोज) काफी पॉपुलर है। अब कंपनी ने इस कार का XM+ वेरिएंट (मिड-स्पेक) को लॉन्च कर दिया है। इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। बात करें कीमत की तो इसकी कीमत 6.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

Tata Altroz XM+ वेरिएंट की डिलीवरी दिसंबर 2020 तक शुरू की जा सकती है। इसमें कई सारे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस वेरिएंट की खासियत...

Tata Harrier का Camo Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत

मिलेंगे से शानदार फीचर्स
Tata Altroz XM+ वेरिएंट में 7-इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें की-लेस एंट्री, वॉइस रिकग्नीशन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स की सुविधा मिलती है। कार में ड्राइव मोड्स, पावर विंडो, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS और EBD के साथ रियर पार्किंग सेंसर्स जैसी सुविधाओंं का भी ख्याल रखा गया है। यही नहीं आपको इस वेरिएंट में 16-इंच के स्टील व्हील्स और व्हील कवर्स मिलते हैं। 

इंजन और पावर
Altroz में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।यह इंजन 85 बीएचपी की पावर व 114 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। 

Hyundai i20 को एक सप्ताह में मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग, कंपनी ने दी जानकारी

डाइमेंशन
बता दें कि Tata Altroz की लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1755 mm, ऊंचाई 1523 mm, व्हीलबेस 2501 mm, वजन 1150 किलो, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और बूट स्पेस 345 लीटर है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Altroz XM+ variant launch, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख क्लासिक रेट्रो लुक बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने Meteor 350 (मीटियर 350) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को नए J-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये बाइक पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और हाईटेक है। बात करें कीमत की तो इसे भारत में 1,75,825 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में बाजार में उतारा गया है। 

कंपनी ने इस बाइक को 3 ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इसमें फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा शामिल हैं। फायरबॉल एंट्री लेवल वेरिएंट है जबकि अन्य टॉप वेरिएंट है। बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.9 लाख रुपए तक जाती है।
आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में...

TVS Apache RTR 200 4V हुई लॉन्च, मिलेंगे महंगी बाइक वाले ये फीचर्स

कलर
Meteor 350 को 7 कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इनमें एक्क्लूसिव स्टेलर ब्लैक मैट, फायरबॉल यलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर रेड मेटैलिक, स्टेलर ब्लू मेटैलिक, सुपरनोवा ब्राउन और सुपरनोवा ब्लू शामिल है। 

इंजन और पावर
Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 PS का मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। EFI (इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन) इंजन 5-स्पीड कंटीन्यूअस मेश गियरबॉक्स से लैस है।

Bajaj CT100 का नया मॉडल 'Kadak' हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

फीचर्स
Royal Enfield ने इस बैक में ट्रिपर-टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन डिवाइस दिया है जो रियल टाइम डायरेक्शन दिखाता है, इसे गूगल मैप्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस बाइक में लो सीट्स, हाई सेट हैंडल बार दिए गए हैं। इसके अलावा Royal Enfield इस बाइक के साथ कई आकर्षक एक्सेसरीज भी देकर रही है जिनमें बड़ी विंडस्क्रीन, बेहतरीन फुट पेग्स, इंजन गार्ड शामिल है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Royal Enfield Meteor 350 launch in India; prices start from Rs. 1.75 lakhs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Harrier (हैरियर) का Camo Edition (कैमो एडिशन) लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन को फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। Harrier Camo Edition की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपए रखी गई है। 

नया एडिशन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ XT वेरिएंट में उपलब्ध होगा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ XZ वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस एडिशन में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं इस एडिशन के बारे में...

Hyundai i20 को एक सप्ताह में मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग, कंपनी ने दी जानकारी

क्या है खास
Harrier Camo Edition में 17 इंच ब्लैकस्टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें आउटसाइड में कैमो बैज्स मिलते हैं और मॉडल की पूरी बॉडी बिल्कुल नए कैमो ग्रीन कलर वाली है। इंटीरियर में ब्लैकस्टोन (ब्लैक कलर वाला मैट्रिक्स डैशबोर्ड, कैमो ग्रीन कॉट्रास्ट के साथ बीनैक-कैलिको ब्लैकस्टोन लैदर सीट्स और इंटीरियर पर गनमैटल ग्रे लुक दिया गया है। आपको बता दें कि Tata Harrier का Camo Edition स्टैंडर्ड हैरियर का कस्टमाइज वर्जन है।

इंजन और पावर
Tata Harrier में 1956cc का डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3750 Rpm पर 168 Hp की पावर और 1750-2500 Rpm पर 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है।

Nissan Magnite SUV का पहला बैच हुआ रोल आउट, जल्द शुरू हो सकती है बुकिंग

ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन
Tata Harrier के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। इसके फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग और एंटी रोल बार के साथ इंडीपेंडेंट, लोअर विशबॉन मैकपर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में पैनहार्ड रोड और क्वाइल स्प्रिंग के साथ सेमी इंडीपेंडेंट ट्विस्ट ब्लैड सस्पेंशन दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Harrier Camo Edition launched, know what is special
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai (ह्यूंदै) ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 (आई 20) को एक नए कलेवर के साथ बाजार में उतारा है। इस कार को कई सारे बदलाव के साथ लॉन्च किया है। जिसके बाद यह पहले से अधिक स्टाइलिश और स्पोर्टी नजर आती है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई i20 को अब तक 10,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं।

बता दें कि नई Hyundai i20 के लिए 28 अक्टूबर को आधिकारिक प्री-बुकिंग शुरू की गई थी। यानी महज एक सप्ताह के भीतर इस कार को 10 हजार से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी हैं।

Nissan Magnite SUV का पहला बैच हुआ रोल आउट, जल्द शुरू हो सकती है बुकिंग

खासियत
अब इस कार में BlueLink तकनीक भी दी गई है, जो 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसी के साथ यह कार देश की पहली कनेक्टेड हैचबैक कार बन गई है। वहीं इस कार में अब सनरूफ भी दिया गया है। जो इस सेगमेंट में पहली बार है। 

डायमेंशन और कलर
नई i20 पुराने मॉडल की तुलना में 3995 मिमी से अधिक लंबी, 1775 मिमी से अधिक चौड़ी है, जबकि इसकी ऊंचाई 1505 मिमी की है। इस कार को पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, टाइटन ग्रे, फेरी रेड, स्टार्री नाइट और मेटालिक कूपर कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। 

Nissan Magnite भारत में दिवाली पर होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

इंजन और पावर
Hyundai i20 को कंपनी ने 4 वेरिएंट्स मैग्ना, स्पोर्ट्ज, अस्टा और एस्टा (ओ) के साथ-साथ 3 इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai i20 gets more than 10,000 bookings a week, company informed
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने i20 (आई 20) का नया अवतार लॉन्च कर दिया है।बता दें कि कंपनी की ये प्रीमियम हैचबैक भारत में काफी पॉपुलर है और ग्राहकों को इसके नए मॉडल का लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस कार को 6 लाख 79 हजार 900 रुपए की एक्स-शोरूम के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। 

नई Hyundai i20 2020 पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश है। यह कार स्पोर्टी लुक के साथ आई है। इसमें पहले के मुकाबले कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही अब इसमें BlueLink तकनीक भी मिलेगी, जो 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसी के साथ यह कार देश की पहली कनेक्टेड हैचबैक कार बन गई है।

Video Source: MotorOctane



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai i20 2020 launch in India, know the price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS (टीवीएस) ने भारतीय बाजार में नई Apache RTR 200 4V को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में उन शानदार और लेटेस्ट फीचर्स को एड किया गया है, जो महंगी मोटरसाइकिल में देखने को मिलते हैं। नई TVS Apache RTR 200 4V BS6 विभिन्न राइडिंग मोड्स और एडजेस्टेबल सस्पेंशन से लैस है। 

कंपनी ने नई Apache RTR 200 4V की बुकिंग शुरू कर दी है। क्या है इस बाइक की कीमत और कौन से फीचर्स हैं खास। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में... 

Bajaj CT100 का नया मॉडल 'Kadak' हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

कीमत
बात करें कीमत की तो TVS Apache RTR 200 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए है। यह कीमत इसके सिंगल चैनल एबीएस वेरिएंट की है। इसके ड्यूल चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपए रखी गई है।

फीचर्स
TVS Apache RTR 200 4V में फ्यूल इंजेक्शन, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ एनेबल SmartXonnect सिस्टम, ग्लिड थ्रो टेक्नोलॉजी (GTT+), एलईडी हैडलैंप और रियर रेडिएल टायर के साथ नई मैट ब्लू पेंट स्कीम दी गई है।

इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें Sport, Urban और Rain मोड्स शामिल हैं। इस बाइक में डेडिकेटिड राइड मोड स्विच दिया गया है। वहीं इस बाइक में एडजेस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन के अलावा क्लच और लीवर एडजेस्टेबल मिलेंगे। 

Hero ने लॉन्च किया नया Nyx-hx, सिंगल चार्ज में चलेगा 210 km

ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन
इस बाइक में फ्रंट सस्पेंशन अपग्रेड किया गया है और रियर में मोनोशॉक यूनिट मिलेगी। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल और ड्यूल चैनल एबीएस का विकल्प इस बाइक में मिलता है।  

इंजन और पावर 
TVS Apache RTR 200 4V BS6 में 198cc सिंगल सिलेंडर 4 वेल्व, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500 Rpm पर 20.2 bhp की पावर और 7000 Rpm पर 18.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
TVS Apache RTR 200 4V launch, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता Nissan (निसान) की आगामी  सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) का प्रोडक्शन पूरी तरह से शुरू हो गया है। प्रोडक्शन चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है। खास बात यह कि इस एसयूवी का पहला बैच भी तैयार होकर प्लांट से बाहर आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Nissan Magnite की बुकिंग्स शुरू कर सकती है। 

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मैग्नाइट की ऑफीशियल अनवीलिंग भी की है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। संभावित की कीमत की बात करें तो इसे 6 से 7 लाख रुपए की शुरुआती एक्सशेरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। 

Hyundai i20 की बुकिंग्स शुरू, 5 नवंबर को होगी लॉन्च

एक्सटीरियर और फीचर्स
Magnite एसयूवी को रेनो-निसान एलायंस के सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात यह कि यह निसान की भारत में पहली कार है जिस पर निसान के नए लोगों को इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसमें L आकार के DRLs और LED फॉग लैंप, लार्ज ब्लैक ग्रिल, क्रोम स्लैट्स दिए गए हैं।

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इस कार में 8-इंच का फुल फ्लैश टच स्क्रीन और 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यूनिट, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर दिए जा सकते हैं।

Nissan Magnite भारत में दिवाली पर होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

इंजन और पावर
इसमें 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड BS6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 99bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी के लोअर वेरियंट्स में 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर नेचुरली-ऐस्परेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nissan Magnite First batch roll out, booking may start soon
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की प्रीमियम हैचबैक i20 (आई 20) का नया अवतार Elite अगले माह में लॉन्च की जाएगी। कंपनी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Elite i20 को 5 नवंबर को बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 21 हजार रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। 

हालांकि कंपनी ने इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि Elite i20 की कीमत पुरानी i20 से कुछ ज्यादा हो सकती है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

Nissan Magnite भारत में दिवाली पर होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

4 वेरियंट में आएगी नई i20
नई i20 चार वेरियंट में उपलब्ध होगी। इसमें मैग्ना, स्पोर्ट्ज, Asta और Asta (O) वेरियंट शामिल होंगे। यह कार पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल BS6 इंजन से लैस होगी। 

स्पोर्टी लुक 
नई i20 ह्यूंदै ग्लोबल डिजाइन फिलॉसॉफी पर आधारित होगी। यह कार स्पोर्टी लुक के साथ आएगी। इसकी हैडलाइट प्रोजेक्टर हैडलैप्स के साथ स्लीक LED DRLs, त्रिकोणीय फॉग लैंप हाउसिंग के साथ शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और टेल लैंप्स के साथ-साथ रिफ्लेक्टर और क्रोम स्टिप शामिल हैं। कार का कैस्केड डिजाइन 'फ्रंट ग्रिल इसको को स्पोर्टी लुक देता है। वहीं इसमें पीछे की ओर बेहतरीन वाइपर दिया है।

फीचर्स
नई Hyundai i20 कई सारे नए फीचर्स से लैस होगी। इसमें 10.25-इंच स्क्रीन का फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसके साथ ही ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐम्बिऐंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, की-लेस एंट्री, पुश बटन स्मार्ट और Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर भी इसमें दिए गए हैं। इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड सीट्स, 6-एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा और ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Maruti: Swift का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
नई Hyundai i20 में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 83 hp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी दिया जाएगा, जो 120 hp की पावर और 172 Nm टॉर्क देने में सक्षम होगा।

वहीं डीजल मॉडल में 1.5 लीटर इंजन का विकल्प दिया जाएगा, जो 100 hp की पावर और 240 Nm का टॉर्क देगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैन्युअल ट्रांसमिशन, एक एएमटी, iMT और वैरिएंट के आधार पर 6 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक शामिल किया जा सकता है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai i20 Elite Bookings open , will be launch on November 5
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी माइलेज बाइक CT100 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे मॉडल को कंपनी ने 'Kadak' नाम दिया है। इसमें कई नए फीचर्स को एड किया गया है। यह बाइक पहले से आकर्षक है। बात करें कीमत की तो इसे 46,432 रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। 

बता दें कि Bajaj CT100 भारतीय बाजार में कंपनी की पॉपुलर बाइक्स में से एक है। जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरों में भी शानदार माइलेज के कारण काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसकी कीमत भी काफी कम है। 

Hero ने लॉन्च किया नया Nyx-hx, सिंगल चार्ज में चलेगा 210 km

CT100 कड़क
नई CT100 कड़क में 8 नए फीचर्स को एड किया गया है। इसमें क्रॉस-ट्यूब हैंडलबार, राइडर कंफर्ट के लिए रबर टैंक पैड, इंटीकेटर के लिए क्लीन लैंस, पीछे सवार राइडर के लिए ग्रेब रेल्स, एक्स्टेंड मिरर बूट आदि शामिल हैं।

नई बाइक में ब्लू डेक्सल्स के साथ ग्लॉसी एबोनी ब्लैक, येलो डेक्सल्स के साथ मैट ऑलिव ग्रीन और ब्राइट रेड डेक्सल्स के साथ ग्लॉस फ्लेम रेड रंग को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। 

Hero Pleasure Plus Platinum नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

इंजन और पावर 
इस बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 99.27cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500rpm पर 8.1bhp की पावर और 5500pm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह बाइक 90kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bajaj CT100 new model 'Kadak' launched, know what are the features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की प्रीमियम हैचबैक i20 (आई 20) के नए अवतार से जल्द पर्दा उठेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस कार को नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कुछ डीलरशिप ने बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए बुकिंग राशि 25,000 रुपए रखी गई है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि नई 2020 Hyundai i20 देखने में वर्तमान से काफी बोल्ड और स्टाइलिश होगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले डीलरशिप पर नई i20 हैचबैक को भेजना शुरू कर दिया है। जिसे हाल ही में तस्वीरों में देखा भी जा चुका है। इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इस कार के बारे में... 

Nissan Magnite भारत में दिवाली पर होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

कलर/ डिजाइन
बीते दिनों सामने आई लीक तस्वीरों से पता चलता है कि 2020 Hyundai i20 दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन और 6 मोनोटोन कलर में उपलब्ध होगी। यह कंपनी की नई Sport' सेंसुअल स्पोर्टीनेस’ डिजाइन लेंग्वेज पर आधारित है। 

लीक तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक बड़ी कैस्केडिंग ग्रिल, एलईडी डीआरएलएस के साथ चंकी हेडलैम्प्स, नया बोनट और स्टाइलिश फॉग लैंप दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लैक-आउट ओआरवीएम, ब्लैक ट्रिटमेंट के साथ नई टेलगेट, शार्क-फिन एंटीना और रैप-अराउंड एलईडी टेल-लैंप दिया गया है। 

फीचर्स
बात करें फीचर्स की तो नई Hyundai i20 में 10.25-इंच स्क्रीन के साथ फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इस कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्ट मिलेगा, जो कि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ नेविगेशन, वॉयस रिकॉग्निशन और हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक से लैस होगा। 

Maruti: Swift का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

इसके अलावा इसमें Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, की-लेस एंट्री और पुश बटन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इस हैचबैक में वायरस प्रोटेक्शन, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ और एयर प्यूरीफायर भी दिया गया है। 

इंजन और पावर
यह कार तीन इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारी जा सकती है। इनमें 1.2-लीटर, नेचुरली-ऐस्परेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं। टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New Hyundai i20 Booking open at dealership, to be launched next month
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर की कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतार रही हैं। इसी बीच देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Nyx-hx को लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर काफी स्टाइलिश होने के साथ ही कई शानदार फीचर्स से लैस है। 

बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसे 63,990 रुपए की एक्सशोरूम कीमत में बाजार में बाजार में उतारा है। बता दें कि कंपनी ने देशभर में हीरो इलेक्ट्रिक की चार्जिंग के लिए 500 चार्जिंग स्टेशन लगाए हुए हैं, जिनके माध्यम से इसे चार्ज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में...

Hero Pleasure Plus Platinum नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

तेज गति और ग्रेड क्षमता
कंपनी का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर न्यू सिटी स्पीड सेगमेंट के तहत पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, सिटी स्पीड ई-बाइक फ्लाईओवर और ढलान पर एक बेहतर सवारी के लिए तेज गति और ग्रेड क्षमता प्रदान करती है।

डायमेंशन और फीचर्स 
हीरो इलेक्ट्रिक सिटी स्पीड NYX-hx की लंबाई 1,970 मिमी, चौड़ाई 745 मिमी और ऊंचाई 1,145 मिमी है। इसमें 4 लेवल ​ऑन डिमांड स्मार्ट कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस के साथ ब्लूटूथ इंटरफेस, हाई एंड रिमोट सर्विलांस और डायग्नोस्टिक सॉल्यूशंस का प्रयोग किया गया है। इस स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर, पीछे राइडर के लिए तीन ग्रैब रेल और बोतल होल्डर दिया गया है। 

Hero MotoCorp ने लॉन्च की नई Glamour Blaze, जानें कीमत और खूबियां

बैटरी 
इस स्कूटर में 1.34 kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 42 km/h की है, वहीं यह 1.77 PS की अधिकतम पावर देने में सक्षम है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hero launches new Nyx-hx electric scooter, will run 210 km in single charge
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता Nissan (निसान) की आगामी  सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) लंबे समय से चर्चा में है। आज कंपनी ने इसके भारतीय बाजार में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी है। इस कार को अधिकारिक तौर पर दीवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। Magnite एसयूवी को रेनो-निसान एलायंस के सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात यह कि यह निसान की भारत में पहली कार है जिस पर निसान के नए लोगों को इस्तेमाल किया गया है। 

बात करें कीमत की तो भारत में Nissan की सबसे छोटी और सबसे सस्ती एसयूवी होगी। Nissan Magnite को 5.25 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके ऑटोमैटिक वेरियंट कीमत भी 6 लाख रुपए से कम हो सकती है। हालांकि रियल प्राइज इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। 

Maruti: Swift का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

एक्सटीरियर
Nissan Magnite CMF-A+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस एसयूवी की स्टाइलिंग काफी अग्रेसिव है और यह देखने में काफी बोल्ड लगती है। इसमें लंबी-चौड़ी ग्रिल, स्लीक रैपअरांड LED हेडलैम्प, वील आर्च पर बोल्ड क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है। 
इसके फ्रंट में Datsun (दैटसन) की कारों जैसी मेश पैटर्न के साथ ऑक्टागोनल ग्रिल दी गई है। इसके अलावा यूजेबल रूफ रेल्स, रूफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, स्लोपिंग रूफलाइन और रैप-अराउंड टेल-लैम्प दिए गए हैं।  

इंटीरियर
कंपनी के अनुसार इस एसयूवी में सेगमेंट के पहले फीचर्स के तौर पर 8.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। वहीं 360-डिग्री कैमरा व्यू, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल किए जाएंगे।  

Kia Seltos एनिवर्सरी एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इंजन और पावर
बात करें इंजन की तो 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड BS6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 99bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी के लोअर वेरियंट्स में 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर नेचुरली-ऐस्परेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nissan magnite to be launched in India on Diwali, know what will be the price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने Swift (स्विफ्ट) का लिमिटेड एडिशन लॉन्च ​कर दिया है। बता दें कि Swift मारुति की काफी पॉपुलर कार है, वहीं इसका नया एडिशन काफी स्पोर्टी है। इसमें कंपनी ने डिजाइन के साथ कैबिन में कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। जिससे यह देखने में अधिक स्टाइलिश लगती है।

कंपनी ने इसे भारत में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए ग्राहकों को रिझाने के लिए लॉन्च किया है। बात करें कीमत की तो इस एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड वेरियंट से 24,000 रुपए ज्यादा है। 

Kia Seltos एनिवर्सरी एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत
बता दें, Maruti Suzuki Swift की कीमत 5.19 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके LXI ट्रिम लिमिडेट एडिशन की कीमत 5.43 लाख रुपए और टॉप मॉडल ZXI प्लस AMT लिमिटेड एडिशन की कीमत 8.26 लाख रुपए है।

क्या है अलग 
लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट वर्तमान मॉडल की तुलना में काफी अलग है। इसमें एक ऑल-ब्लैक कलर थीम का प्रयोग किया गया है। नए मॉडल में एरोडायनामिक स्पॉइलर और बॉडी-साइड मोल्डिंग के अलावा ग्रिल, टेल लैंप और फॉग लैंप पर ऑल-ब्लैक गार्निश मिलती है। अंदर की तरफ स्पोर्टी सीट कवर के साथ पहले से मौजूद गोल डायल और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। 

Honda ने कॉम्पैक्ट सेडान Amaze का स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
इस कार में कोई मेकैनिल बदलाव कंपनी ने नहीं किया है। इस कार में BS6 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83PS की पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। स्विफ्ट का पेट्रोल वेरिएंट 21.21kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maruti Swift limited edition launch, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने पॉपुलर स्कूटर Pleasure (प्लेजर) को नए कलर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने Pleasure Plus Platinum को नए मैट ब्लैक कलर स्कीम में लॉन्च किया है। मैट ब्लैक कलर थीम को ब्राउन इनर पैनल्स दिए गए हैं। बात करें कीमत की तो इसे 60,950 रुपए की एक्स-शोरूम दिल्ली, कीमत में बाजार में उतारा है। 

कंपनी ने इस स्कूटर को क्रोम हाईलाइट मिरर्स के साथ पेश किया है। जिसकी वजह से यह स्कूटर अधिक स्टाइलिश लगता है। इस स्कूटर में मफलर प्रोटेक्टर, हैंडल बार एंड्स के साथ फेंडर स्ट्रिप्स भी दी गई हैं। आइए जानते हैं इसकी अन्य प्रमुख बातें...

Hero MotoCorp ने लॉन्च की नई Glamour Blaze, जानें कीमत और खूबियां

फीचर्स
Hero Pleasure Plus Platinum में लो फ्यूल इंडीकेटर फीचर मिलता है। इसमें सीट बैक रेस्ट, प्लैटिनम हॉट स्टांपिंग के साथ डुअल टोन सीट, व्हाइट रिम टेप और प्रीमियम 3D लोगो बैजिंग दी गई है। 

इंजन और पावर
इस स्कूटर में और कोई बदलाव कंपनी ने नहीं किया हैं इसमें 110cc का इंजन दिया गया है जो 8 BHP का मैक्सिमम पावर और 8.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन और XSens टेक्नोलॉजी (8 सेंसर्स) से लैस है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hero Pleasure Plus Platinum launch with new features, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने बीते साल कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos (सेल्टॉस) के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अब कंपनी ने एक साल पूरा होने पर इस एसयूवी का किआ सेल्टॉस एनिवर्सरी एडिशन भारत में लॉन्च किया है। एनिवर्सरी एडिशन HTX ट्रिम पर आधारित है और इसकी कीमत 13.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

आपको बता दें कि हाल ही में इस एसयूवी को अपडेट किया गया था।जून 2020 में Kia Seltos को 10 नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया था। फिलहाल जानते हैं इसके स्पेशल एडिशन के बारे में...

Honda ने कॉम्पैक्ट सेडान Amaze का स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत

कलर्स
एनिवर्सरी एडिशन 4 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इनमें वन मोनोटोन औरोरा ब्लैक पर्ल कलर और 3 डुअल टोन कलर स्कीम्स का विकल्प मिलेगा। जिनमें ग्लेशियर व्हाइट पर्ल के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल, स्टील सिल्वर के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल और ग्रैविटी ग्रे के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल शामिल है।

कीमत
इस एसयूवी के स्मार्ट स्ट्रीम पेट्रोल 1.5 इंजन वाले 6 MT वेरिएंट की कीमत 13 लाख 75 हजार रुपए रखी गई है। वहीं IVT वेरिएंट की कीमत 14 लाख 75 हजार रुपए है। जबकि 1.5 Cardi VGT डीजल इंजन वाले 6MT वेरिएंट की की कीमत 14 लाख 85 हजार रुपए, एक्स-शोरूम है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर
Kia Seltos एनिवर्सरी एडिशन में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इस कार की लंबाई भी पहले के मुकाबले 60mm बढ़ गई है। इसमें सिल्वर डिफ्यूजर फिन्स के साथ टस्क शेप स्किड प्लेट्स, टैंगेराइन फॉग लैम्प बेजल मिलते हैं। इसके अलावा इसमें टैंगेराइन सेंटर कैप के साथ 17 इंच रावेन ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

Nissan Magnite से 21 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, जानें संभावित कीमत

बात करें इंटीरियर की तो इसमें ब्लैक वन टोन इंटीरियर दिया गया है। इसमें  हनी कॉम्ब पैटर्न के साथ रावेन ब्लैक लेदरेट सीट्स दी गई हैं।एनिवर्सरी एडिशन सेल्टॉस में मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए रिमोट इंजन स्टार्ट दिया गया है। बाकी सभी फीचर्स इसमें वर्तमान सेल्टॉस वाले मिलेंगे। 

इंजन और पावर
यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है। इसमें वर्सेटाइल स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल 1.5 लीटर इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं दूसरा एफिशियंट डीजल 1.5 सीआरडीआई वीजीटी इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kia Seltos Anniversary Edition launch in India, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं कॉम्पैक्ट सेडान Amaze (अमेज) की। इस स्पेशल एडीशन को फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। बात करें कीमत की तो Honda Cars India Limited (HCIL) ने इसे 7.00 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। 

स्पेशल एडिशन में कई सारे नए फीचर्स को भी एड किया गया है। इसके अलावा इस कार में स्पेशल फीलिंग के लिए स्पेशल एडीशन लोगो बैजिंग मिलेगी। और क्या हैं इस कार की खूबियां, आइए जानते हैं...

Nissan Magnite से 21 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, जानें संभावित कीमत

नई Honda Amaze स्पेशल एडिशन S ग्रेड पर बेस्ड है। इसे पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के साथ मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। लुक की बात करें तो यह काफी स्टाइलिश है। इसमें नए स्लीक और स्ट्राइकिंग बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। 

इटीरियर में कार की सीट कवर में भी काफी बदलाव किए गए हैं, जो स्पेशल फील कराएंगे। इस कार में अपडेटेड Digipad 2.0, 17.7 सेंटीमीटर टचस्क्रीन भी है, जो कि अडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम से लैस है। इसमें अर्गोनॉमिकली पोजीशंड स्लाइडिंग आर्मरेस्ट भी दिया गया है। 

प्राइज लिस्ट

इंजन  

कीमत

पेट्रोल मैनुअल 

7,00,000 रुपए

पेट्रोल CVT

7,90,000 रुपए

डीजल मैनुअल  

8,30,000 रुपए

डीजल CVT  

9,10,000 रुपए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda launches compact sedan Amaze special edition, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन का आगाज नवरात्रि से होने जा रहा है। इसको लेकर कंपनियों ने ग्राहकों को रिझाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल फेस्टिव सीजन के तहत देश की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में Hero Glamour Blaze (ग्लैमर ब्लेज) को लॉन्च कर दिया है। नई Glamour Blaze मैट वर्नियर ग्रे कलर और फंक-लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ पेश की गई है। 

बात करें कीमत की तो इस बाइक को कंपनी ने 72,200 रुपए की एक्स-शोरूम, दिल्ली कीमत पर लॉन्च किया है। सिर्फ एक कलर में उपलब्ध इस बाइक में बाकी कोई बदलाव कंपनी ने नहीं किया है। 

Bajaj Dominar 250 की कीमत में फिर हुआ इजाफा, जानें नई कीमत

इस बाइक में क्या है खास
Hero Glamour Blaze में नए मैट ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक में नया फीचर एड किया है। नई Glamour Blaze के हैंडलबार में यूएसबी चार्जर दिया गया है।  

इंजन और पावर
Hero Glamour Blaze में 125cc BS6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 Rpm पर 10.7 BHP की पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन XSens प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें हीरो की i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) और ऑटो सेल टेक्नोलॉजी भी मिलती है। 

Honda ने पेश की H'ness CB350, जानें कीमत और खूबियां

Glamour
बाइक में नए 5-स्पोक अलॉय वील्ज, रियलटाइम माइलेज के साथ डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। हीरो का दावा है कि नई ग्लैमर के फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल में 14 पर्सेंट और रियर सस्पेंशन ट्रैवल में 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस अब 180 mm है। इस बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hero Glamor Blaze launch in India, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता भारतीय कंपनी Bajaj (बजाज) की Dominar (डोमिनार) बाइक काफी पॉपुलर है। कंपनी ने Dominar 250 (डोमिनार 250) मॉडल को मार्च माह में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत शुरूआती कीमत 1.60 लाख रुपए रखी गई थी। वहीं अब कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस बाइक के दाम बढ़ाए गए हैं।

फिलहाल Bajaj Dominar 250 की कीमत 1,625 रुपए बढ़ा दी गई है। जबकी इससे पहले इसकी कीमत 4,090 रुपए बढ़ाई गई थी। बढ़ोतरी के बाद इस बाइक की शुरुआती कीमत अब 1,65,715 रुपए हो गई है।

Honda ने पेश की H'ness CB350, जानें कीमत और खूबियां

लुक
कीमत में बढ़ोत्तरी के अलावा बजाज Dominar 250 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। Dominar 250 में LED हेडलैम्प, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इस बाइक में 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

ब्रेक और सस्पेंशन
सस्पेंशन की बात करें, तो फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 300 mm और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक स्लिपर क्लच और ड्यूल चैनल एबीएस से लैस है।

Harley Davidson भारत से समेट रही है अपना कारोबार, ये है वजह

इंजन और पावर
Bajaj Dominar 250 में 248.8cc फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन को KTM 250 Duke से लिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 27bhp का पावर और 6,500 rpm पर 23.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। है। इसके साथ ही इस मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

कंपनी का दावा है कि डोमिनर महज 10.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे तक जा सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 132 किमी/घंटे की है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bajaj Dominar 250 price hiked again, learn new price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉरिस गैराज (MG Motor India) ने बीते दिनों भारत में नई एसयूवी MG Gloster (एमजी ग्लस्टर) को पेश किया था।वहीं अब इसके लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। MG Motor India इस दमदार एसयूवी को 8 अक्टूबर, 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। बता दें कि इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 1 लाख रुपए की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। 

MG Gloster बाजार में में AGATE RED, METAL BLACK, METAL ASH और WARM WHITE जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह कंपनी की ऑटोनॉमस लेवल वन प्रीमियम एसयूवी है। साथ ही भारतीय बाजार में कंपनी की तीसरे वाहन के रूप में उपलब्ध होगी। Gloster की एक्स शोरूम कीमत 45 से 50 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

Tata की नई मिनी एसयूवी जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

इंजन और पावर
Gloster में 2 लीटर ट्विन टर्बो चार्ज डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 480 एनएम का टॉर्क और 218 पीएस की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है। Gloster में ऑन-डिमांड इंटेलिजेंट फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ-साथ Rock, Sand, Mud, Snow जैसे 7 मोड्स दिए गए हैं। 

फीचर्स
MG Gloster एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस है। यह एडवांस्ड कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी, कन्वर्सेशनल एआई, टच सेंसर्स फीचर के साथ पेश की गई है। MG Gloster के ऑटोनोमस फीचर्स में फ्रंट कोलिजन वॉर्निंग (FCW), ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट, ऑटोटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर (BSM), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) और लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW) शामिल हैं। इसके अलावा इसमें थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है।

Maruti Suzuki Jimny कब होगी लॉन्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

MG Hector की तरह Gloster भी कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसमें  एमजी का एडवांस्ड आई स्मार्ट 2.0 सिस्टम दिया गया है। इस सिस्टम के नए ऐप्स में एडवांस्ड 3डी मैप्स, इंडस्ट्री फर्स्ट पर्सनलाइज्ड वॉइस सर्च फॉर सॉन्ग फीचर, एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजेशन फीचर मिलते हैं। 

डाइमेंशन 
MG Gloster की लंबाई 4985 mm, चौड़ाई 1926 mm, ऊंचाई 1867 mm, व्हीलबेस 2950 और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 75 लीटर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MG Gloster will be launch in India october 08, know features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget