header ads

Opening bell: कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन (13 नवंबर, शुक्रवार) कमजोरी के साथ खुला। घरेलू शेयर आरंभिक कारोबार के दौरान 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 80 अंक से ज्यादा गिरा। सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे पिछले सत्र से 271.63 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 43,085.56 पर कारोबार कर रहा था जबकि 78.75 अंकों यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 12,612.05 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 58.27 अंक नीचे फिसलकर 43,298.92 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 43,053.37 तक टूटा।

छोटी दीवाली पर पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें क्या है आज कीमत

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 31.10 अंकों की कमजोरी के साथ 12,659.70 पर खुला और 12,607.70 तक फिसला।

आज टाइटन, इचर मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, एम एंड एम, हिंदुस्तान यूनिवीवर, ग्रासिम, रिलायंस और एशियन पेंट्स की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं एल एंड टी, एसबीआई, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, तो आज रियल्टी, ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

बाजार के जानकार बताते हैं कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। जानकार बताते हैं कि निवेशकों की नजर इस समय देसी कंपनियों के वित्तीय नतीजे पर भी बनी हुई है क्योंकि ओएनजीसी, टाटा स्टील समेत देश की 500 से अधिक कंपनियां चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी करने वाली हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: stock market opened with weakness, Sensex breaks 300 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget