मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 80 अंक से ज्यादा गिरा।
सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे पिछले सत्र से 271.63 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 43,085.56 पर कारोबार कर रहा था जबकि 78.75 अंकों यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 12,612.05 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 58.27 अंक नीचे फिसलकर 43,298.92 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 43,053.37 तक टूटा।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 31.10 अंकों की कमजोरी के साथ 12,659.70 पर खुला और 12,607.70 तक फिसला।
बाजार के जानकार बताते हैं कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। जानकार बताते हैं कि निवेशकों की नजर इस समय देसी कंपनियों के वित्तीय नतीजे पर भी बनी हुई है क्योंकि ओएनजीसी, टाटा स्टील समेत देश की 500 से अधिक कंपनियां चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी करने वाली हैं।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment