header ads

Closing bell: शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन तेजी, सेंसेक्स 316.02 अंक और निफ्टी में की बढ़त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (12 नवंबर, गुरुवार) भी तेजी देखने को मिली है। यह लगातार आठवां दिन है, जब शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 316.02 अंक ऊपर 43593.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.93 फीसदी (118.05 अंक) की बढ़त के साथ 12749.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज हिंडाल्को, टाटा स्टील, डॉक्टर रेड्डी, एक्सिस बंक और इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, रिलायंस, टाइटन, एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

धनतेरस पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, आज मीडिया और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  

बता दें कि आज सुबह आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा था। निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा फिसला। दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांकों में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। लगातार आठ सत्रों की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही थी।

सेंसेक्स सुबह 9.34 बजे पिछले सत्र से 132.53 अंकों यानी 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 43,461.14 पर कारोबार कर था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 31.80 अंकों यानी 0.25 फीसदी की नरमी के साथ 12,717.35 पर बना हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: The stock market closed for the eight consecutive day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget