बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। तीसरा सीआईआईई विशेष माहौल में आयोजित हो रहा है। अचानक फैली कोविड-19 महामारी विभिन्न देशों पर गंभीर प्रभाव डाल रही है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। चीन महामारी की कारगर रोकथाम की पूर्वशर्त पर नियत समय पर इस वैश्विक व्यापारिक मेले का आयोजन कर रहा है। इससे दुनिया के साथ मौके साझा करने और विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाने की चीन की ईमानदार इच्छा दिखाई गई। 4 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तीसरे सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में इन बातों से दुनिया से आए नये-पुराने दोस्तों का स्वागत किया।
इस साल महामारी से विभिन्न देशों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ा है। इसके बावजूद विभिन्न देशों के व्यापारी सीआईआईई में भाग लेने में उत्साहित हैं। इस बार मेले का क्षेत्रफल पिछली बार से करीब 30 हजार वर्ग मीटर ज्यादा है। विश्व के टॉप 500 और अग्रणी कंपनियां भी सीआईआईई में भाग ले रहे हैं। बहुत सारे उद्यम नये उत्पाद, नये तकनीक और नयी सेवा को लेकर सीआईआईई में शामिल हुए हैं।
महामारी की स्थिति में सीआईआईई का प्रभाव कम नहीं हुआ है। यह चीन के विशाल बाजार से घनिष्ठ रूप से संबंधित है। चीन की जनसंख्या 1 अरब 40 करोड़ है और मध्य आय वाले लोगों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। चीन में जीडीपी लगातार बढ़ने से चीनी लोगों की आय, खपत और मांग एक नये स्तर तक पहुंची। पिछले साल चीन में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 412 खरब युआन रही, जो वर्ष 2018 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। खपत लगातार 6 साल से आर्थिक वृद्धि बढ़ाने का मुख्य इंजन बनी है। अनुमान है कि आने वाले 10 सालों में चीन 220 खरब डॉलर से अधिक वस्तुओं का आयात करेगा। इतना बड़ा बाजार दुनिया का ध्यान कैसे आकर्षित नहीं करता?
आयात के क्षेत्र में दुनिया का पहला राष्ट्र स्तरीय मेला होने के नाते सीआईआईई विभिन्न देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए विशाल मंच तैयार करता है। चीन विभिन्न देशों को बाजार और पूंजी के ज्यादा अवसर देना चाहता है, ताकि समान विकास हो सके। यह चीन के बाजार को विस्तार करने वाले विदेशी उद्यमों की इच्छा भी है। कई विदेशी कंपनियों के लिए चीन बड़ी आशा बन चुका है, जहां वे महामारी के प्रभाव दूर कर सकते हैं और पुनरुत्थान साकार कर सकेंगे।
(साभार--चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
-- आईएएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment