header ads

शांगहाई की कुल आर्थिक मात्रा विश्व में छठे स्थान पर

बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। तीसरे चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले के आयोजन शहर के रूप में शांगहाई विश्व का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 6 नवंबर को आयोजित 2020 शांगहाई शहर प्रचार सम्मेलन से यह सूचना मिली कि शांगहाई की कुल आर्थिक मात्रा विश्व के शहरों में छठे स्थान पर है और वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एशिया प्रशांत में प्रवेश के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बन चुका है।

चीनी राज्य परिषद के विकास अनुसंधान केंद्र द्वारा इस प्रचार सम्मेलन में की गई रिपोर्ट के अनुसार, 2019 शांगहाई की जीडीपी 38 खरब युआन तक पहुंच गई, जो एशिया के शहरों में दूसरे स्थान पर है और विश्व शहरों में छठे स्थान पर है, जिससे विश्व आर्थिक विकास में उसका प्रभाव काफी बढ़ रहा है।

अब शांगहाई में पूरे समाज का कुल शोध व विकास खर्च क्षेत्रीय जीडीपी के 4 प्रतिशत से अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत स्थिति से काफी अधिक रहा है। वित्तीय उद्योग के अतिरिक्त मूल्य ने लंदन और टोक्यो को पीछे छोड़ दिया है, जो केवल न्यूयॉर्क के बाद दूसरे स्थान पर है।

शांगहाई में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के 758 क्षेत्रीय मुख्यालय और 475 विदेशी अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थित हैं, विश्व शीर्ष 500 कंपनियों के लगभग एक चौथाई ने शांगहाई में क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित किया है। शांगहाई चीन की मुख्य भूमि में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालय के उच्चतम एकाग्रता वाला शहर बन गया है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shanghai's total economic volume ranked sixth in the world
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget