नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम मंे तकरीबन स्थिरता बनी हुई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बढ़कर क्रमश: 81.62 रुपये, 83.13 रुपये, 88.28 रुपये और 84.64 रुपये प्रति लीटर हो गया। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।
तेल विपणन कंपनियों ने लगातार नौ दिनों में सिर्फ एक दिन को छोड़ बाकी आठ दिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है और इन आठ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में सोमवार पिछले सत्र से 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 44.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 42.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
पीएमजे-एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment