मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत सोमवार को मजबूती के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला। निफ्टी भी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाकर 11,400 के ऊपर कारोबार कर रहा था। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई है।
सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 187 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 38,621.78 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र ये 61.75 अंकों यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 11,433.35 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 132.24 अंकों की तेजी के साथ 38,566.96 पर खुला और 38,654.15 तक उछला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 40.40 अंकों की तेजी के साथ 11,412 पर खुला और 11,442.70 तक उछला।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment