डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी देखा जा सकता है। यहां लगातार पांचवे दिन पेट्रोल (Petrol) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 24 अगस्त) पेट्रोल के रेट में 12 से 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था।
हालांकि आज डीजल (Diesel) की कीमत में लगातार 24 वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। मालूम हो कि पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे जबकि डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का भाव ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज पेट्रोल- डीजल के दाम...
एफएंडओ अनुबंधों की एक्सपायरी के चलते शेयर बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.13 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.64 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।
किसानों की किस्मत बदलने के लिए अब खेतीबाड़ी में भी ओडीओपी
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment