डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज (सोमवार, 24 अगस्त) बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 183 अंकों की तेजी के साथ 38,618.02 और निफ्टी 66 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों में तेजी नजर आ रही है। कोटक बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और एसबीआई बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
आज ब्रिटानिया, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, इंफ्राटेल और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर खुले।
पेट्रोल की कीमत में फिर हुई बढ़ोतरी, डीजल के दाम हैं स्थिर
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। वहीं बढ़त पर ही बंद भी हुआ था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 214.33 अंक ऊपर 38434.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी ऊपर 59.40 अंकों की बढ़त के साथ 11371.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment