Latest Post

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस) ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी ने गुरुवार को सितंबर में अपनी कुल बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी की कुल बिक्री सितंबर 2020 में बढ़कर 160,442 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने के दौरान 122,640 इकाई थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30.8 प्रतिशत अधिक है। प्रदर्शन को सितंबर 2019 के लॉअर बेस के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, कुल बिक्री में 150,040 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और अन्य ओईएम के लिए 2,568 यूनिट्स शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर 2020 में 7,834 यूनिट्स का निर्यात किया।

हालांकि, वित्तवर्ष 2021 की पहली छमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में वितवर्ष 2019-20 के अप्रैल-सितंबर के मुकाबले 36.6 फीसदी से 469,729 यूनिट्स की गिरावट आई है।

बयान में आगे कहा गया, पहली छमाही में कंपनी की बिक्री के प्रदर्शन को कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के साथ देखा जाना चाहिए।

एमएनएस/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maruti Suzuki sales up over 30 percent in September
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया की ग्लोबल स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड स्केचर्स एक नया कैंपेन शुरू कर रहा है, जिसमें गली बॉय अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हैं। अभिनेता स्केचर्स के लिए पहले भारतीय ब्रांड एंबेसडर होंगे और वह लाइफस्टाइल और परफॉर्मेंस कलेक्शन दोनों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चतुर्वेदी के फीचर वाले गो लाइक नेवर बिफोर कैंपेन भारत के बाजार के लिए एक्सक्लूसिव होगा और फिट रहने के लिए एक खेल के रूप में दौड़ (रनिंग) के महत्व पर जोर दिया है, साथ ही यह लोगों को अपनी दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कैंपेन वीडियो में स्केचर्स गो रन सीरीज के नए लॉन्च किए गए परफॉर्मेंस फुटवियर स्टाइलों को भी शामिल किया गया है, जिनमें स्केचर्स गो रन 7 प्लस, स्केचर्स गो रन रेजर 3 और स्केचर्स गो रन स्पीड एलीट जूते शामिल हैं, जिन्हें हाइपर बस्र्ट कुशनिंग के साथ बनाया गया है। इन्हें बनाने के लिए सुपर क्रिटिकल फोमिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है। यह सबसे हल्का और सबसे लचीला मिजसोल फोम है, जिसे स्केचर्स परफॉर्मेंस ने पेश किया है, यह अत्यधिक संवेदनशील और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है।

स्केचर्स के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी डेविड वेनबर्ग ने कहा, हमने भारत में अपने कारोबार को 2019 की शुरुआत में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में परिवर्तित कर दिया, क्योंकि हम इस बाजार में विश्वास करते हैं और अविश्वसनीय विकास क्षमता को देखते हुए अपनी आरामदायक, इनोवेटिव और स्टाइलिश लाइफस्टाइल और प्रदर्शन उत्पादों को यहां के 130 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। यही कारण है कि हम इस अभियान में निवेश कर रहे हैं और सिद्धान्त चतुर्वेदी जैसे प्रभावशाली सितारे के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

स्केचर्स साउथ एशिया प्राइविट लिमिटेड के सीईओ राहुल वीरा ने लॉन्च के बारे में बारे में बात करते हुए कहा, हम सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारिंग गो लाइक नेवर बिफोर कैंपेन को लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं। इस कैंपेन के माध्यम से हमारा एकमात्र उद्देश्य अधिकतम लोगों तक पहुंच बढ़ाना और भारत में एक फिटनेस संस्कृति के चलन को बढ़ावा देना है। स्केचर्स स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को समझते हैं और लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे दौड़ने के साथ-साथ किसी ऐसी ही चीज के माध्यम से खुद को फिट रखें। इस कैंपेन को खास बनाते हुए, हम स्केचर्स इंडिया के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। फिटनेस के लिए उनकी ड्राइव ब्रांड के साथ पूरी तरह से प्रतिध्वनित होती है और इसके साथ हम अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ रहने और गो रन के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

ब्रांड एसोसिएशन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, स्केचर्स के साथ जुड़ना मेरे लिए बिल्कुल रोमांचक यात्रा है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और स्केचर्स इंडिया के पहले ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ स्केचर्स परफॉर्मेंस में कैंपेन शुरू करने के लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि ब्रांड लोगों को फिटनेस के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करने में एक कदम आगे ले जा रहा है, चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या उससे आगे।

एक ब्रांड के रूप में स्केचर्स इनोवेशन, स्टाइल और प्रौद्योगिकी के संयोजन का उदाहरण है और उपभोक्ताओं को आराम के साथ-साथ सभी मौजूदा ट्रेंड्स के साथ चलने का मौका देता है। जीवन के सभी पहलुओं के लिए आदर्श जूते की पेशकश के अलावा, स्केचर्स ने परिधान और सहायक एसेसरीज की एक विस्तृत सीरीज शुरू की है।

एमएनएस/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Skechers India launches first campaign with brand ambassador Siddhant Chaturvedi
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कोविड-19 के चलते राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान बुक किए गए हवाई टिकटों के किराए की वापसी के संबंध में की गई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

शीर्ष अदालत की ओर से एयर टिकट रिफंड और क्रेडिट शेल पर उड़ानों के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही हजारों हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी और एम. आर. शाह के साथ ही न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में देश और दुनियाभर में मौजूदा स्थिति पर दृष्टि नहीं खो सकती है और इसमें भी कोई विवाद नहीं हो सकता है कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र, जो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, वो परिचालन उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को देखते हुए गंभीर रूप से प्रभावित है।

शीर्ष अदालत ने कहा, यदि किसी यात्री ने राष्ट्रव्यापी बंद की अवधि (25 मार्च से 24 मई तक) के दौरान टिकट बुक किया है और एयरलाइन को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा दोनों के लिए इसी अवधि के दौरान हवाई टिकट की बुकिंग के लिए भुगतान मिला है और यात्री द्वारा उस बुकिंग को रद्द किए जाने के विरुद्ध धनवापसी की मांग की जाती है, तो एयरलाइन बिना किसी रद्दीकरण शुल्क के एकत्र की गई पूरी राशि वापस करेगी। धन वापसी रद्द होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर की जाएगी।

यह फैसला वकील जोस अब्राहम के माध्यम से एनजीओ प्रवासी कानूनी सेल द्वारा दायर याचिका पर आया है।

पीठ ने कहा कि यदि राष्ट्रव्यापी बंद की अवधि के दौरान किसी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक किए गए हैं, तो ऐसे सभी मामलों में एयरलाइंस द्वारा पूर्ण वापसी तुरंत दी जाएगी।

मालूम हो कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर जानकारी दी थी कि बंद की अवधि के दौरान बुक किए गए टिकटों के लिए क्रेडिट शेल केवल यात्रियों पर लागू होंगे और ट्रैवल एजेंटों के लिए नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने अब डीजीसीए की मांग को मान लिया है और 31 मार्च 2021 तक रिफंड वापस करने का निर्देश दिया है।

पीठ ने कहा कि यात्री के नाम पर जारी किया गया क्रेडिट शेल 31 मार्च, 2021 तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

एकेके/एएनएम

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Supreme Court approves DGCA proposal on air ticket refund booked during bandh
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी ह्यूंडई की भारतीय इकाई ह्यूडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि सितम्बर 2020 के लिए उसकी संचयी बिक्री में 3.8 फीसदी का इजाफा हुआ है।

कम्पनी के मुताबिक उसकी संचयी बिक्री बीते साल सितम्बर के 57,705 से बढ़कर इस साल सितम्बर में 59,913 यूनिट तक पहुंच गई है।

कम्पनी का कुल घरेलू टेकऑफ सितम्बर में 23.6 फीसदी रहा। इस दौरान कम्पनी ने बीते साल सितम्बर के 40,705 यूनिट की तुलना में इस साल सितम्बर में 50,313 यूनिट बेचे हैं।

हालांकि इस दौरान कम्पनी का निर्यात 43.5 फीसदी का रहा। बीते साल सितम्बर में कम्पनी ने 17 हजार यूनिट्स एक्सपोर्ट किए थे लेकिन इस साल सितम्बर में यह संख्या 9600 यूनिट्स रही।

जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai September sales up 3.8% in September
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी Google (गूगल) ने अपना नया स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Nest Audio (नेस्ट ऑडियो) नाम दिया है। इस स्मार्ट स्पीकर में Nest Mini के असिस्टेंट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट स्पीकर को चाक, चारकोल, सेग , सेंड और आकाश कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री पांच अक्टूबर से अमेरिका, कनाडा और भारत समेत 21 देशों में शुरू होगी।

इस स्पीकर को कंपनी ने अमेरिका में लॉन्च किया है। बात करें कीमत की तो Nest Audio स्मार्ट स्पीकर को 99.99 डॉलर (करीब 7,400 रुपए) की कीमत में बाजार में उतारा है। फिलहाल, कंपनी ने नेस्ट ऑडियो स्पीकर की भारत में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स...

PTron ने लॉन्च किए TWS इयरबड्स, गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉइस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Google Nest Audio में 75mm का वूफर और 19mm के ट्वीटर के साथ 3 फार-फिल्ड माइक्रोफोन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर गूगल होम की तुलना में 75 प्रतिशत लाउडर है और 50 प्रतिशत स्ट्रोंगर बास प्रोड्यूस करता है। इस स्पीकर में Media EQ फीचर दिया गया है, जो स्वचालित रूप से कंटेंट के आधार पर ऑडियो को समायोजित करता है। जबकि Ambient IQ आस-पास के शोर के हिसाब से वॉल्यूम को कंट्रोल करता है। 

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

इस स्पीकर में मल्टी-रूम कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट स्पीकर में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस स्पीकर को टच-कंट्रोल और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिला है। इसमें 2-स्टेज माइक म्यूट स्विच और क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर दिया है।  

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Google launches Nest Audio Smart Speaker, know price

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 401.27 अंक या 1.05% बढ़कर 38469.20 पर और निफ्टी 109.20 अंक या 0.97% उछलकर 11356.70 पर खुला है। इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और डॉ रेड्डीज लैब्स सबसे अधिक सक्रिय स्टॉक हैं। सेक्टरों में, बैंक, ऑटो, आईटी और फार्मा इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आधा प्रतिशत की बढ़त है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.03  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त दिख रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget