header ads

स्केचर्स इंडिया ने पहले ब्रांड एंबेसडर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शुरू किया कैंपेन

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया की ग्लोबल स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड स्केचर्स एक नया कैंपेन शुरू कर रहा है, जिसमें गली बॉय अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हैं। अभिनेता स्केचर्स के लिए पहले भारतीय ब्रांड एंबेसडर होंगे और वह लाइफस्टाइल और परफॉर्मेंस कलेक्शन दोनों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चतुर्वेदी के फीचर वाले गो लाइक नेवर बिफोर कैंपेन भारत के बाजार के लिए एक्सक्लूसिव होगा और फिट रहने के लिए एक खेल के रूप में दौड़ (रनिंग) के महत्व पर जोर दिया है, साथ ही यह लोगों को अपनी दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कैंपेन वीडियो में स्केचर्स गो रन सीरीज के नए लॉन्च किए गए परफॉर्मेंस फुटवियर स्टाइलों को भी शामिल किया गया है, जिनमें स्केचर्स गो रन 7 प्लस, स्केचर्स गो रन रेजर 3 और स्केचर्स गो रन स्पीड एलीट जूते शामिल हैं, जिन्हें हाइपर बस्र्ट कुशनिंग के साथ बनाया गया है। इन्हें बनाने के लिए सुपर क्रिटिकल फोमिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है। यह सबसे हल्का और सबसे लचीला मिजसोल फोम है, जिसे स्केचर्स परफॉर्मेंस ने पेश किया है, यह अत्यधिक संवेदनशील और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है।

स्केचर्स के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी डेविड वेनबर्ग ने कहा, हमने भारत में अपने कारोबार को 2019 की शुरुआत में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में परिवर्तित कर दिया, क्योंकि हम इस बाजार में विश्वास करते हैं और अविश्वसनीय विकास क्षमता को देखते हुए अपनी आरामदायक, इनोवेटिव और स्टाइलिश लाइफस्टाइल और प्रदर्शन उत्पादों को यहां के 130 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। यही कारण है कि हम इस अभियान में निवेश कर रहे हैं और सिद्धान्त चतुर्वेदी जैसे प्रभावशाली सितारे के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

स्केचर्स साउथ एशिया प्राइविट लिमिटेड के सीईओ राहुल वीरा ने लॉन्च के बारे में बारे में बात करते हुए कहा, हम सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारिंग गो लाइक नेवर बिफोर कैंपेन को लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं। इस कैंपेन के माध्यम से हमारा एकमात्र उद्देश्य अधिकतम लोगों तक पहुंच बढ़ाना और भारत में एक फिटनेस संस्कृति के चलन को बढ़ावा देना है। स्केचर्स स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को समझते हैं और लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे दौड़ने के साथ-साथ किसी ऐसी ही चीज के माध्यम से खुद को फिट रखें। इस कैंपेन को खास बनाते हुए, हम स्केचर्स इंडिया के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। फिटनेस के लिए उनकी ड्राइव ब्रांड के साथ पूरी तरह से प्रतिध्वनित होती है और इसके साथ हम अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ रहने और गो रन के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

ब्रांड एसोसिएशन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, स्केचर्स के साथ जुड़ना मेरे लिए बिल्कुल रोमांचक यात्रा है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और स्केचर्स इंडिया के पहले ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ स्केचर्स परफॉर्मेंस में कैंपेन शुरू करने के लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि ब्रांड लोगों को फिटनेस के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करने में एक कदम आगे ले जा रहा है, चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या उससे आगे।

एक ब्रांड के रूप में स्केचर्स इनोवेशन, स्टाइल और प्रौद्योगिकी के संयोजन का उदाहरण है और उपभोक्ताओं को आराम के साथ-साथ सभी मौजूदा ट्रेंड्स के साथ चलने का मौका देता है। जीवन के सभी पहलुओं के लिए आदर्श जूते की पेशकश के अलावा, स्केचर्स ने परिधान और सहायक एसेसरीज की एक विस्तृत सीरीज शुरू की है।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Skechers India launches first campaign with brand ambassador Siddhant Chaturvedi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget