Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉन्ग-कॉन्ग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno (टेक्नो) ने भारत में Tecno Spark 6 Air (स्पार्क 6 एयर) के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज को लॉन्च किया है। बता दें कि इसका 2GB/ 32GB वेरिएंट को कंपनी ने जुलाई माह में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं पिछले महीने इसके 3GB/32GB वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। बात करें नए वेरिएंट की तो यह  25 सितंबर से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

आपको बता दें कि Tecno Spark 6 Air के नए 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपए रखी गई है। यह क्लाउड व्हाइट, कॉमेट ब्लैक और ऑशियन ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। 

Apple ऑनलाइन स्टोर भारत में सितंबर को होगा लॉन्च, ग्राहकों को मिलेंगे ये लाभ

Tecno Spark 6 Air स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले

Tecno Spark 6 Air में 7 इंच की डॉट नॉच के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसका स्कीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 फीसदी और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक एआई लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung: Galaxy Note 20 पर पाएं 15,000 रुपए का भारी डिस्काउंट

प्लेटफार्म/प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर परफार्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A25 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। 

बैटरी/सुरक्षा
Tecno Spark 6 Air में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।जबकि सुरक्षा के मद्देनजर इस फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tecno Spark 6 Air new variant launch in India, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वन प्लस) जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। यह फोन लंबे समय से चर्चा में रहने वाला OnePlus 8T (वन प्लस 8टी) है। इस स्मार्टफोन को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। खासियत यह कि हैंडसेट 65W Wrap चार्ज को सपोर्ट करेगा, जिसे फोन को मात्र 39 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। 

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक जानकारी भी सामने आई हैं। वहीं OnePlus 8T स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 25 सितंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक 2000 रुपए देकर फोन को बुक कर सकते हैं। फोन को OnePlus के सभी एक्जीक्यूटिव स्टोर से बुक किया जा सकेगा।

PTron ने लॉन्च किए TWS इयरबड्स

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus 8T स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में कंपनी 4,500mAh की बैटरी का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि वनप्लस फोरम पर किए गए एक ऑफिशल पोस्ट में कहा गया है कि OnePlus 8T स्मार्टफोन की बैटरी को 65W Wrap चार्ज का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, साथ ही 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर और डेप्थ सेंसर के अलावा अन्य 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 8T में बेहतर परफोर्मेंस के लिए क्वालकोम स्नेप ड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। बात करें कीमत की तो लीक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 8T स्मार्टफोन के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपए और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 60,000 रुपए हो सकती है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
OnePlus 8T will get the latest technology, will be launch on October 14
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिन्द्रा एंड महिन्द्रा) की आने वाली Thar (थार) 2020 लगातार चर्चााओं में है। हाल ही में इस ऑफ-रोड एसयूवी की नीलामी शुरू हुई थी जो 29 सितंबर तक चलने वाली है। वहीं अब इसकी बुकिंग को लेकर जानकारी सामने आ गई है। नेक्स्ट जेनरेशन Thar को कंपनी 2 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। इस तारीख को कंपनी अपना 75वां फाउंडर्स डे भी सेलेब्रेट करने वाली है। 

बात करें बुकिंग की तो रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई Thar की बुकिंग भी 2 अक्टूबर से शुरू करेगी। हालांकि कुछ डीलरों ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि यह एसयूवी नई डिजाइन के अलावा कई सारे नए सेफ्टी फीचर्स से लैस है...

MG Gloster से उठा पर्दा, ऑटोमेटिक पार्किंग सहित इन धांसू फीचर्स से है लैस

फीचर्स और सुरक्षा
इंटीरियर की बात करें तो कार की अपहोल्सट्री पूरी तरह से वाशेबल है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7 इंच की 'ड्रिजिल रेसिस्टेंट' इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इस एसयूवी में स्पीकर टॉप पर लगाए गए हैं। 

सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, के अलावा क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल आदि को शामिल किया गया है।  

Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इंजन और पावर
2020 Mahindra Thar में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प दिया गया है। पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है। इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra Thar 2020 booking will open 2nd of october
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में महज दो दिनों में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 10.53 करोड़ रुपये मूल्य की धान की खरीद हुई है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को दी। दोनों राज्यों में धान की सरकारी खरीद 26 सितंबर को शुरू हुई।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में 27 सितंबर तक पंजाब और हरियाणा में एमएसपी पर किसानों से 10.53 करोड़ मूल्य के 5,637 टन धान की खरीद हुई। धान की सामान्य वेरायटी का एमएसपी 1,868 रुपये प्रतिक्विंटल है। अन्य राज्यों में भी धान की सरकारी खरीद शुरू करने की अनुमति सोमवार को दी गई।

इसके अलाव केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सीजन में पांच राज्यों में 13.77 लाख टन दलहन और तिलहन फसलों की खरीद करने की मंजूरी दी है। ये राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा हैं।

कृषि मंत्रालय ने कहा कि अन्य एमएसपी से नीचे दलहनों और तिलहन फसलों की कीमत जाने की सूरत में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से भी प्रस्ताव मिलने पर प्राइस सपोर्ट स्कीम के आधार पर इन फसलों की सरकारी खरीद की मंजूरी दी जाएगी।

वहीं, कपास की सरकारी खरीद चालू खरीफ सीजन में एक अक्टूबर से शुरू होगी।

पीएमजे/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Purchased paddy worth 10.53 crore on MSP from farmers in 2 days in Punjab, Haryana: Center
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू कारकों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में गुलजार रहा। सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 593 अंक चढ़कर 37,982 के करीब बंद हुआ और निफ्टी 177 अंकों की तेजी के साथ 11,228 के करीब ठहरा। दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांकों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।

लगातार दो सत्रों में सेंसेक्स 1,400 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी में 400 अकों से ज्यादा की तेजी आई है।

घरेलू शेयर बाजार में जोरदार लिवाली के चलते सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 592.97 अंकों यानी 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 37,981.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 177.30 अंकों यानी 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 367.59 अंकों की तेजी के साथ 37,756.25 पर खुला और 38,035.87 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,544.05 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 90.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,140.85 पर खुला और 11,239.35 तक उछला, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,050.25 रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 384.29 अंकों यानी 2.68 फीसदी की तेजी के साथ 14,720.97 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 367.67 अंकों यानी 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 14,863.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयरों में तेजी रही, जबकि तीन शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों इंडसइंड बैंक (7.83 फीसदी), बजाज फाइनेंस (6.29 फीसदी), एक्सिस बैंक (5.83 फीसदी), पावरग्रिड (4.51 फीसदी) और ओएनजीसी (4.35 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के तीन गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.66 फीसदी), इन्फोसिस (0.15 फीसदी) और नेस्ले इंडिया (0.12 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच सेक्टरों में पावर (3.40 फीसदी), बैंक इंडेक्स (3.38 फीसदी), ऑटो (3.00 फीसदी), रियल्टी (2.98 फीसदी) और युटिलिटीज (2.85 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई पर कुल 3,145 शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 2,082 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 868 शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के आखिर में 195 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बाजार के जानकार बताते हैं कि चीन में आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी के संकेत मिलने से एशियाई बाजारों में तेजी आई।

पीएमजे/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The stock market remained in the second consecutive session Gulzar, Sensex up one and a half percent, Nifty (Roundup)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। इस बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 28 सितंबर) बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 592.97 अंक ऊपर 37981.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बात करें निफ्टी की तो यह 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 177.30 अंक ऊपर 11227.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

डीजल के दाम में आज फिर आई गिरावट, पेट्रोल के दाम स्थिर

इंडेक्स 
इंडेक्स की बात करें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
आपको बता दें कि आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। आरंभिक कारोबार के दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 37,800 के ऊपर कारोबार चल रहा था जबकि निफ्टी करीब 125 अंकों की बढ़त के साथ 11,175 पर बना हुआ था। पूर्वान्ह 10.42 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 422.19 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 37,810.85 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 124.75 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 11,175 पर बना हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing Bell: Sensex gained 590 points, Nifty also jumped
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 593 अंक चढ़कर 37,982 के करीब बंद हुआ और निफ्टी 177 अंकों की तेजी के साथ 11,228 के करीब ठहरा।

अनलॉक-5 से पहले घरेलू शेयर बाजार गुलजार हुआ है। लगातार दो सत्रों में सेंसेक्स 1,400 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी में 400 अकों से ज्यादा की तेजी आई है।

सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 592.97 अंकों यानी 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 37,981.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 177.30 अंकों यानी 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 367.59 अंकों की तेजी के साथ 37,756.25 पर खुला और 38,035.87 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,544.05 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 90.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,140.85 पर खुला और 11,239.35 तक उछला, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,050.25 रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 384.29 अंकों यानी 2.68 फीसदी की तेजी के साथ 14,720.97 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 367.67 अंकों यानी 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 14,863.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयरों में तेजी रही, जबकि तीन शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों इंडसइंड बैंक (7.83फीसदी), बजाज फाइनेंस (6.29 फीसदी), एक्सिस बैंक (5.83 फीसदी), पावरग्रिड (4.51 फीसदी) और ओएनजीसी (4.35 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के तीन गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.66 फीसदी), इन्फोसिस (0.15 फीसदी) और नेस्ले इंडिया (0.12 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच सेक्टरों में पावर (3.40 फीसदी), बैंक इंडेक्स (3.38 फीसदी), ऑटो (3.00 फीसदी), रियल्टी (2.98 फीसदी) और युटिलिटीज (2.85 फीसदी) शामिल हैं।

पीएमजे/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex rose 593 points, Nifty closed above 11200 (lead-1)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget