header ads

सेंसेक्स 593 अंक उछला, 11200 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी (लीड-1)

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 593 अंक चढ़कर 37,982 के करीब बंद हुआ और निफ्टी 177 अंकों की तेजी के साथ 11,228 के करीब ठहरा।

अनलॉक-5 से पहले घरेलू शेयर बाजार गुलजार हुआ है। लगातार दो सत्रों में सेंसेक्स 1,400 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी में 400 अकों से ज्यादा की तेजी आई है।

सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 592.97 अंकों यानी 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 37,981.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 177.30 अंकों यानी 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 367.59 अंकों की तेजी के साथ 37,756.25 पर खुला और 38,035.87 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,544.05 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 90.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,140.85 पर खुला और 11,239.35 तक उछला, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,050.25 रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 384.29 अंकों यानी 2.68 फीसदी की तेजी के साथ 14,720.97 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 367.67 अंकों यानी 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 14,863.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयरों में तेजी रही, जबकि तीन शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों इंडसइंड बैंक (7.83फीसदी), बजाज फाइनेंस (6.29 फीसदी), एक्सिस बैंक (5.83 फीसदी), पावरग्रिड (4.51 फीसदी) और ओएनजीसी (4.35 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के तीन गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.66 फीसदी), इन्फोसिस (0.15 फीसदी) और नेस्ले इंडिया (0.12 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच सेक्टरों में पावर (3.40 फीसदी), बैंक इंडेक्स (3.38 फीसदी), ऑटो (3.00 फीसदी), रियल्टी (2.98 फीसदी) और युटिलिटीज (2.85 फीसदी) शामिल हैं।

पीएमजे/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex rose 593 points, Nifty closed above 11200 (lead-1)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget