header ads

Closing bell: सेंसेक्स 49,502 के पार बंद हुआ, निफ्टी में 119 अंक की तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (10 मई, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 295.94 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 49,502.41 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 119.20 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 14,942.35 के स्तर पर बंद हुआ।

फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानिए आज के दाम

आज IOC, हिंडाल्को, कोल इंडिया, UPL और L&T के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, IT, FMCG, मेटल, ऑटो, फार्मा, मीडिया, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

आपको बता दें कि, आज सुबह सकारात्मक वैश्विक संकेतों से देश का शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 289.24 अंकों यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 49495.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 98.80 अंक यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 14922 के स्तर पर खुला था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex closes beyond 49,502, Nifty rises by 119 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget