header ads

भारत में जल्द लॉन्च होगा PUBG Mobile India! टीजर पोस्ट करके कंपनी ने किया डिलीट 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वीडियो गेम के शौकीनों में PUBG (पबजी) के दीवाने काफी हैं। पबजी लवर्स के लिए अच्छी खबर यह कि इस गेम की भारत में जल्द वापिसी हो सकती है। दरअसल, PUBG Mobile India ने इसको लेकर एक टीजर जारी किया है। PUBG Mobile India ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर पोस्ट किया। 

इस 6 सेकेंड के टीजर वीडियो में लिखा था कि ऑल न्यू PUBG Mobile जल्द भारत आ रहा है। टीजर वीडियो में गेम की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया।

Samsung Galaxy M42 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जल्द लॉन्च की उम्मीद
सबसे पहले MySmartPrice ने इसको रिपोर्ट करके जानकारी दी। हम लोग वीडियो नहीं देख पाएं लेकिन कई ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो को देखा है। कई यूजर्स ने बताया कि वीडियो सिर्फ 6 सेकेंड का ही था।  

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि PUBG Mobile India बहुत जल्द भारत में वापसी कर सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। 

Vivo V21 5G हुआ लॉन्च, जानिए भारत के सबसे पतले स्मार्टफोन की खूबियां

आपको बता दें, PUBG Mobile India गेम का पहली बार नवंबर 2020 में टीजर जारी किया गया था। इसे PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि तब से लेकर अब तक गेम की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार गेम की जल्द लॉन्चिंग की सूचना दी गई थी।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PUBG Mobile India will be launched soon in India! company deleted by posting a teaser
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget