header ads

भारत ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगाए प्रतिबंध को 31 मई तक बढ़ाया, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर सर्विस पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 मई, 2021 तक बढ़ा दिया है। हालांकि एयर ट्रैवल बबल व्यवस्था के तहत इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा। इंटरनेशनल ऑल कार्गो ऑपरेशन पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण पिछले साल 23 मार्च से भारत में इटरनेशनल पैसेंजर सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट पिछले साल मई से वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय 'एयर बबल' व्यवस्था के तहत काम कर रही हैं। वहीं भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस हफ्ते की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन समेत कुछ अन्य देशों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन कोरोना का मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 3498 संक्रमितों की जान चली गई। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे।

इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गए हैं। 2 लाख 8 हजार 330 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 31 लाख 70 हजार 228 है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India Extends Suspension Of International Flights Till May-End
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget