header ads

Opening bell: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 49000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 18 जनवरी 2021) गिरावट के साथ खुला। कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 309.96 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 48,724.71 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 108.55 अंकों यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 14,325.15 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 49,061.22 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,716.47 तक टूटा जबकि उपरी स्तर 49,122.23 रहा।

आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या हैं दाम

आज शुरुआती कारोबार के दौरान HDFC बैंक, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो, गेल और UPL के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, M&M, ग्रासिम, SBI लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज IT, PSU बैंक और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक, फार्मा, मीडिया, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 19.60 अंकों की बढ़त के साथ 14,453.30 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 14,322.35 तक फिसला जबकि उपरी स्तर 14,459.15 रहा।

 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: open share market with decline, Sensex reaches below 49000
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget