header ads

Fuel Price: आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत 80 रुपए से अधिक हो गई है। आज (सोमवार, 18 जनवरी) एक बार फिर भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल के दाम जहां 23 से 25 पैसे तक बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल भी 24 से 27 पैसे तक महंगा हुआ है। 

देखा जाए तो जनवरी माह में पेट्रोल के दाम अब तक 1.24 रुपए और डीजल के रेट 1.26 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 83.71 रुपए प्रति लीटर था, जबकि आज ये 84.95 रुपए हो चुका है। इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी को डीजल का रेट 73.87 रुपए प्रति लीटर था, जबकि आज रेट 75.13 रुपए प्रति लीटर है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पहली बार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.95 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 91.56 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 86.39 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 87.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 75.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 81.87 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 78.72 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 80.43 रुपए चुकाना होंगे।

सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा आईआरएफसी का आईपीओ

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 18 january 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget