डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (शुक्रवार, 08 जनवरी 2021) बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 333.85 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 14,234.40 के स्तर पर खुला।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 319.46 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के बाद 48,412.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 172.90 अंक यानी 1.22 फीसदी ऊपर 14,310.30 के स्तर पर था।
5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानें आज क्या हैं दाम
आज शुरुआती कारोबार के दौरान TCS, सिप्ला, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और ITC के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टटा स्टील, HDFC पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, IT, FMCG, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, PSU बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment