header ads

Closing bell: ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 689.19 अंक ऊपर, निफ्टी में भी उछाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (शुक्रवार, 08 जनवरी) दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 689.19 अंक ऊपर 48782.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 209.90 अंक की तेजी के साथ 14347.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज मारुति, टेक महिंद्रा, विप्रो, UPL और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और गेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानें आज क्या हैं दाम

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मेटल और PSU बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें FMCG, IT, फार्मा, बैंक, मीडिया, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं।

बता दें कि, आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी।  सेंसेक्स 333.85 अंक ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.69 फीसदी के उछाल के साथ 14,234.40 के स्तर पर था। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share market closed at height, Sensex up 689.19 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget