header ads

Fuel Price: आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज कितनी बढ़ गई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार, 23 जनवरी) फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में जहां 22 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल 18 से 26 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। आज लगातार दूसरा दिनहै, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं हैं।

बता दें कि इससे पहले कल शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 22 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं डीजल 23 से 27 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ। हालांकि देखा जाए तो जनवरी माह में अब तक पेट्रोल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल के भाव भी करीब 2 रुपए प्रति लीटर से अधिक तक बढ़ाए जा चुके हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

21 जनवरी को खुलेगा साल 2021 का तीसरा आईपीओ

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 85.70 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.11 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.29 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 75.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 82.66 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 79.48 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.14 रुपए चुकाना होंगे।

खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से घटी थोक महंगाई दर

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 23 january 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget