डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह आखिरी दिन (22 जनवरी) शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 746.22 अंक की भारी गिरावट के साथ 48878.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.45 अंक की गिरावट के साथ 14371.90 के स्तर पर बंद हुआ।
आज बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, इचर मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और ICICI बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए कितनी है कीमत
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज ऑटो और IT के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें FMCG, पीएसयू बैंक, फार्मा, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
बता दें कि सुबह भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई थी। सेंसेक्स 124.75 अंक की गिरावट के साथ 49,500,01 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25 अंक की गिरावट के साथ 14,565,40 के स्तर पर खुला था।
जबकि एक दिन पहले ही गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया। गुरुवार को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 50,096,57 पर और निफ्टी 14730 पर खुला। हालांकि कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment