डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (गुरुवार, 07 जनवरी) दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.74 अंक नीचे 48093.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.90 अंक की मामूली गिरावट के साथ 14137.35 के स्तर पर बंद हुआ।
आज भारती एयरटेल, हिंडाल्को, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG, IT और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, बैंक, मीडिया, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
बता दें कि, आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 48,558 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 14,256 के स्तर पर खुला था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment