डिजिटल डेस्क, मुंबई। बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच आज मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 506 अंकों की तेजी के साथ 44655 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी करीब 130 अंकों की तेजी के साथ 13099 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीददारी देखने को मिली है। आटो और फार्मा शेयरों ने भी बाजार को सपोर्ट किया।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 158 अंक चढ़कर 17,073 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 137 अंक बढ़कर 17,013 पर बंद हुआ। निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में सभी 11 हरे निशान में बंद हुए हैं। रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। फार्मा इंडेक्स भी 1.5 फीसदी तो आटो इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआय़ बैंक, फाइनेंशियल और एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। कारोबार में सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एयरटेल, इंफोसिस, ICICI बैंक और बजाज आटो टॉप गेनर्स रहे हैं। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन कंपनी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स रहे हैं। रिलायंस कैपिटल के डिफाल्ट करने की खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। रिलायंस कैपिटल का शेयर 5 फीसदी के करीब टूटकर आज 9.30 रुपये के भाव पर आ गया।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment