नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। नवंबर में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
नवंबर 2020 में राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 1.4 प्रतिशत अधिक है।
महीने के दौरान, पिछले साल प्राप्त राजस्व के मुकाबले, सामानों के आयात से राजस्व 4.9 प्रतिशत अधिक प्राप्त हुआ और सेवाओं के आयात सहित घरेलू लेनदेन से राजस्व 0.5 प्रतिशत अधिक प्राप्त हुआ।
कुल माल और सेवा कर में 19,189 करोड़ रुपये का केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी), 25,540 करोड़ रुपये का राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) और 51,992 करोड़ रुपये का एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) प्राप्त हुआ।
आरएचए/एएनएम
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment