डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (08 दिसंबर, मंगलवार) भी तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.69 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 45479.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 18.70 अंकों की तेजी (0.14 फीसदी) के साथ 13374.50 के स्तर पर हुई थी। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्च स्तर है।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 158.57 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 45585.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 72.90 अंक यानी 0.55 फीसदी ऊपर 13428.70 के स्तर पर था।
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आज मिली राहत
आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल, ओएनजीसी, यूपीएल और एनटीपीसी के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाइटन, ग्रासिम और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें और रियल्टी आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
बता दें कि पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 36.30 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 45115.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 10.30 अंकों की तेजी (0.08 फीसदी) के साथ 13268.80 के स्तर पर हुई थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment