डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) द्वारा पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दामों में की जा रही बढ़ोतरी का सिलसिला आज थम गया है। इससे पहले कंपनियों ने लगातार 6 दिनों तक ईंधन की कीमतें बढ़ाई थीं। लेकिन आज (मंगलवार, 08 दिसंबर) इनकी कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यानी कि देशभर में ईंधन पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि 20 नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 17 बार बढ़े हैं। एक दिन पहले की बात करें तो पेट्रोल के दाम जहां 30-33 पैसे बढ़ाए गए थे, तो वहीं डीजल 25-31 पैसे महंगा किया गया था। फिलहाल जानते हैं कि आज एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए क्या कीमत चुकाना होगी...
रेलवे कर्नाटक से 100 टन टमाटर बिहार पहुंचाएगा
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।
एलायंस एयर ने मुम्बई से गोवा के बीच सीधी दैनिक उड़ान शुरू की
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment