डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 361.82 अंक की तेजी के साथ 42,959.25 पर और निफ्टी 95.35 अंक की बढ़त के साथ 12,556.40 पर खुला है। लगभग 718 शेयरों में तेजी, 294 शेयरों में गिरावट आई है और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
हालांकि मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 704.37 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 42597.43 पर और निफ्टी 197.50 अंक या 1.61% की बढ़त के साथ 12461 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment