header ads

चीन में तीसरी पीढ़ी के संकर धान के अनुसंधान में प्रगति

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। 2 नवंबर को दक्षिण चीन के हुनान प्रांत की हंग नान काउंटी में तीसरी पीढ़ी के संकर धान के परीक्षणात्मक उत्पादन को मापा गया और नया रिकार्ड स्थापित हुआ है । इस परिणाम के मुताबिक, तीसरी पीढ़ी वाले संकर धान का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 21,868 किलोग्राम तक जा पहुंचा है।

आम धान की तुलना में तीसरी पीढ़ी वाला धान अधिक मोटा और मजबूत है। धान की एक बाली में 600 से अधिक दाने हैं, जो आम धान से 3 गुना ज्यादा हैं।

विश्वविख्यात चीनी संकर धान विशेषज्ञ ए लोंगपिंग ने बताया कि तीसरी पीढ़ी के संकर धान का प्रति मू (एक मू लगभग 0.07 हेक्टेयर के बराबर) उत्पादन वर्तमान संकर धान से 10 से 20 प्रतिशत अधिक है यानी 100 किलो से अधिक है। चीन में अब 25 करोड़ मू संकर धान के खेत हैं। अगर हरेक मू का उत्पादन 100 किलो से अधिक होगा, तो पूरे देश का धान उत्पादन कई अरब किलो से अधिक होगा।

चीन में धान का क्षेत्रफल पूरे विश्व के क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत है। कई साल तक चीन में धान का उत्पादन 20 करोड़ टन से अधिक बना हुआ है, जो विश्व के कुल धान उत्पादन का 40 प्रतिशत है। चीन विश्व की 9 प्रतिशत खेती से विश्व की लगभग

20 फीसदी आबादी को पालता है।

(साभार--चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Progress in research of third generation hybrid paddy in China
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget