header ads

कीवी उत्पादन से पूर्वोत्तर के किसानों की आय में हो रही वृद्धि: तोमर

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीवी उत्पादन से यहां के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही बागवानी के क्षेत्र में विस्तार हुआ है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है।

कीवी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित कार्यक्रम वैल्यू चेन क्रिएशन फॉर कीवी फ्रूट-फार्म टू फोर्क को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार एवं कृषि मंत्रालय को नागालैंड को कीवी स्टेट का दर्जा मिले इस दिशा में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय बागवानी संस्थान, नागालैंड द्वारा किया गया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह अवसर सभी को प्रसन्न करने वाला है, जब उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के किसानों ने कीवी फल के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है। इससे नागालैंड के कृषि क्षेत्र में नया आयाम जुड़ा है, इसका लाभ वहां के किसानों को जरूर मिलेगा।

तोमर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया है। अब आवश्यकता इस बात है कि केंद्र, राज्य व संबंधित संस्थाएं मिलकर इन सारी योजनाओं का लाभ किसान तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के मूल में भी कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था है। वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारा नहीं है, यह भारतीय उत्पादों के उन्नयन का अभियान है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है और वहां की विशेष जलवायु एवं उत्पादकता का लाभ लेकर वहां विशेष प्रजाति की उपज की पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कीवी फल के लिए नागालैंड में अलग से कृषक उत्पादक संगठन बनाने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि आज नागालैंड के किसान देश के बड़े शहरों के व्यापारियों के साथ कीवी की मार्केटिंग कर रहे हैं, यह एक सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि विदेशी फल हमारे यहां उत्पादित हों और उनका आयात कम हो यह भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की ही दिशा में एक कदम है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में करीब 4,000 हेक्टेयर में करीब 13,000 टन कीवी का उत्पादन होता है।

भारत न्यूजीलैंड, इटली और चिली से कीवी आयात करता है। इस प्रकार देश में कीवी के उत्पादन को बढ़ावा देने से आयात पर निर्भरता कम होगी।

पीएमजे/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kiwi production increases in income of farmers of Northeast: Tomar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget