डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (गुरुवार) दोपहर 12.30 एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार आज देशवासियों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। निर्मला सीतारमण प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तीसरे बड़े राहत पैकेज का ऐलान कर सकती हैं।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सरकार अर्थव्यवस्था को एक ओर बूस्ट दे सकती है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य शीर्ष अधिकारी गुरुवार को ही इस पैकेज को अंतिम रूप देंगे। इस पैकेज में रोजगार सृजन और परेशान सेक्टर को राहत देने पर जोर हो सकता है।
इस पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि इसका मकसद परेशान सेक्टर को राहत देना होगा। साथ ही इसमें रोजगार सृजन पर जोर होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से देश की इकॉनमी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment