header ads

सेंसेक्स 500 अंकों की उछाल के साथ 43,000 के पार, रिकॉर्ड ऊंचाई पर निफ्टी

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी जोरदारी तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स जबरदस्त 500 अंकों की उछाल के साथ 43,000 के पार चला गया और निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त के साथ 42,597 की नई ऊंचाई तक चढ़ा।

पूर्वान्ह 11.08 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 492.49 अंकों यानी 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 43,089.92 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 124.40 अंकों यानी एक फीसदी की बढ़त के साथ 12,585.45 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 361.82 अंकों की बढ़त के साथ 42,959.25 पर खुला और जोरदार लिवाली आने से 43,118.11 तक चढ़ा।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 95.35 अंकों की बढ़त बनाकर 12,556.40 पर खुला और कारोबार के दौरान 12,598.35 तक उछला।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex rises 500 points to cross 43,000, Nifty at record high
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget