header ads

कमजोर शुरूआत के बाद संभला शेयर बाजार, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को कमजोरी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आ गई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स बीते सत्र से 300 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी करीब 85 अंकों की बढ़त रही। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के शुरूआती रुझान मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई।

हालांकि, सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 262.52 अंकों यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 40,523.65 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 73.20 अंकों यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 11,886.70 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 89.42 अंकों की कमजोरी के साथ 40,171.71 पर खुला और 40,571.92 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 40,107.96 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 30.15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,783.35 पर खुला और 11,898.10 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,777.70 रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के जो रुझान मिल रहे हैं उनमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रहे हैं।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sustainable stock market after weak start, Sensex rises 300 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget