header ads

SUV: Maruti Suzuki Jimny कब होगी लॉन्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी दमदार मिनी एसयूवी Jimny (जिम्नी) को  जल्द लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आगामी कुछ महीनों में Jimny एसयूवी का उत्पादन भारत में शुरू करने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो मारुति 3-डोर जिम्नी के साथ इसके 5-डोर वर्जन पर भी काम कर रही है। इसे शुरुआत में CKD (कम्प्लीटली नॉकड डाउन) मार्ग के तहत आयात किया जाएगा।

बता दें कि यह एक ऑफ-रोड मिनी एसयूवी है, जिसके चलते इसका ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा है। बात करें कीमत की तो कंपनी इसे प्रीमियम कैटेगरी में शामिल करेगी। माना जा रहा है कि इसे 10 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Maruti Suzuki S-Presso ने पार किया 75000 बिक्री का आंकड़ा

भारत में मॉडल
भारतीय बाजार में कंपनी 3-डोर Jimny को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि 5-डोर जिम्नी को भारत आने में पूरे दो सालों का समय लेगा। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो कि स्थानीय रूप से विकसित 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी 2022 के अंत तक भारत में लॉन्च की जाएगी। 

मालूम हो कि, कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान Jimny के चौथे जनरेशन मॉडल को प्रदर्शित किया था। जो स्टैंडर्ड रूप में 4WD के साथ लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। 

फीचर्स और सुरक्षा
Jimny में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और ड्यूल सेंसर ब्रेक सपॉर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। सुरक्षा के ख्याल से इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, प्रिटेंसर के साथ सीटबेल्ट आदि फीचर्स मिलेंगे। 

2020 Mahindra Thar भारत में हुई लॉन्च

इंजन और पावर
नई Maruti Suzuki Jimny में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन Ciaz, Ertiga और XL6 में दिया जा रहा है। यह इंजन 6000 rpm पर 75 kW की पावर और 4000 rpm पर 130 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 4WD के साथ ऑल ग्रिप प्रो टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

नई कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया जा रहा है और यह 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी Jimny को SHVS या माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से भी लैस कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
SUV: When will Maruti Suzuki Jimny launch? Revealed in the report
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget