डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 56.66 अंक या 0.14% गिरकर 40374.94 पर और निफ्टी 18.80 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 11854.20 पर बंद हुआ है। लगभग 340 शेयरों में तेजी, 432 शेयरों में गिरावट आई और 54 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 55 अंक यानि 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 40,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 6 अंको की मामूली बढ़त के साथ 11900 के आसपास कारोबार कर रहा है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 448.62 अंक या 1.12% बढ़कर 40431.60 पर और निफ्टी 110.50 अंक या 0.94% की तेजी के साथ 11,873 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment