डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस कार निर्माता कंपनी Renault (रेनॉल्ट) की Kwid (क्विड) भारत में काफी पॉपुलर है। अब रेनो इंडिया ने इस कार के Neotech एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडिशन को 3.5 लाख सेल्स मार्क के मौके पर पेश किया है। बात करें कीमत की तो इसे 4.29 लाख एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
देखा जाए तो नए एडिशन की कीमत वर्तमान मॉडल से करीब 30,000 रुपए ज्यादा है। नया एडिशन दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसे ड्यूल टोन कलर में भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं Renault Kwid Neotech एडिशन की खूबियों के बारे में...
भारत में Mini Convertible का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
डिजाइन
नई Kwid Neotech एडिशन की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई हद तक इसमें फीचर्स भी वर्तमान वाली कार वाले ही मिलेंगे। हालांकि इसमें कई हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे वर्तमान Kwid से अलग बनाते हैं। दोहरे टोन रंग के अलावा इस एडिशन को जांस्कर ब्लू बॉडी के साथ सिल्वर रूफ या सिल्वर बॉडी के साथ जांस्कर ब्लू रूफ के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।
फीचर्स
बात करें फीचर्स की तो Renault Kwid Neotech में 8 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। जो कि ऐप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें फ्रंट यात्रियों के लिए USB सॉकेट, AUX सॉकेट्स, फ्लेक्स व्हील्स, C- पिलर पर 3D डिकेल्स, AMT डायल क्रोम और फ्रंट ग्रिल पर क्रोम को शामिल किया गया है।
Mahindra Thar की कब शुरू होगी बुकिंग, जानें किन सुरक्षा फीचर्स से लैस है ये एसयूवी
इस कार में आपको कीलेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, मैनुअल AC और रियर यात्रियों के लिए 12V चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर साइड एयरबैग और EBD के साथ ABS शामिल हैं।
इंजन और पावर
Kwid Neotech एडिशन में 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment