header ads

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आमजन को राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। फिलहाल इन दिनों बाजार में सुस्ती रहने से ईंधन के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (बुधवार, 07 अक्टूबर) लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि आखिरी बार शुक्रवार को डीजल की कीमत में 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। 

अक्टूबर माह की शुरुआत से ही ईंधन के दाम में आमजनों को राहत मिली हुई है। बीते माह सितंबर माह में जहां एक दिन छोड़कर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला। वहीं अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि बात करें जुलाई माह की तो इस महीने में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।  

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक बुधवार से, 9 अक्टूबर को नतीजे

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।

मुआवजे पर नहीं बन सकी सहमति, जीएसटी परिषद की 12 अक्टूबर को फिर से होगी बैठक

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 07 october 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget