मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी आरंभिक कारोबार के दौरान खूब रौनक रही। सेंसेक्स जबरदस्त 450 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 40,300 के ऊपर चला गया और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 11,860 के उपर बना हुआ था। दोनों सूचकांकों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनी हुई थी। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान जोरदार लिवाली देखी गई।
सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 445.80 अंकों यानी 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 40,324.75 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी बीते सत्र से 122.25 अंकों यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 11,861.10 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 325.37 अंकों की तेजी के साथ 40,204.32 पर खुला और 40,331.31 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 40,183.37 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र के मुकाबले 96.55 अंकों की तेजी के साथ 11,835.40 पर खुला और 11,865.75 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर इस दौरान 11,820.20 रहा।
बाजार के जानकार बताते हैं कि वैश्विक बाजार से लगातार मिल रहे सकारात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment