header ads

वेदांता कंपनी का कुल लाभ पहली तिमाही में 23.5 फीसदी घटा

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड कंपनी ने चालू वित्तवर्ष (2020-21) की जून में खत्म होने वाली तिमाही के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 23.5 प्रतिशत की गिरावट दिखाई है।

कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1,033 करोड़ रुपये था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 1,351 करोड़ रुपये था।

जून में खत्म होने वाली तिमाही के दौरान बिक्री से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 25.9 प्रतिशत घटकर 15,687 करोड़ रुपये रहा।

इसी अवधि में इसकी कुल आय 16,998 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 21,754 करोड़ रुपये से 21.9 प्रतिशत कम थी।

एसकेपी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vedanta Company's net profit down 23.5% in first quarter
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget