header ads

Opening bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (बुधवार, 02 सितंबर) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60.38 अंक यानी 0.16 फीसदी ऊपर 38961.18 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 8.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11478.55 के स्तर पर खुला।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 8.16 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 38,892.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 82.75 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 11470.25 के स्तर पर था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिली राहत, जानें क्या है दाम

हरे निशान पर रहे शेयर
आज टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल,  पावर ग्रिड, यूपीएल, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी बैंक, बजाज फिन्सर्व, एचडीएफसी, इचर मोटर्स, ग्रासिम, श्री सीमेंट, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो आज फाइनेंस सर्विसेज, मीडिया, बैंक और प्राइवेट बैंक की शुरुआत लाल निशान पर हुई। वहीं पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी,  और मेटल की हरे निशान पर रहे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex and Nifty open on green mark with edge
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget