header ads

कमजोरी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में हल्की बढ़त

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत बुधवार को तकरीबन सपाट रहा। सेंसेक्स जहां आठ अंकों की कमजोरी के साथ खुला वहीं निफ्टी में करीब आठ अंकों की बढ़त रही। आरंभिक सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था।

सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 64.62 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 38,965.42 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 3.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,473.75 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 8.16 अंकों की कमजोरी के साथ 38,892.64 पर खुला और 39,991.17 तक चढ़ा जबकि निचला स्तर 38,818.17 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 8.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,478.55 पर खुला और 11,506.25 तक उछला।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex opened with weakness, slight increase in Nifty
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget