header ads

Opening bell: सेंसेक्स 386 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,015 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 386.24 अंक की गिरावट के साथ 37,282.18 पर खुला।जबकि निफ्टी 120.85 अंकों गिरकर 11,011.00 पर खुला है। 4 अगस्त के बाद निफ्टी 11,000 के नीचे गया है। बाजार 7 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयर गिरे हैं। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। BAJAJ FINANCE एक महीने के निचले स्तर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 200 DEMA के नीचे फिसल गया है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.50 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.70  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.36 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बुधवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार 
इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 66 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 37,668 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में 22 अंक या 0.20 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।  यह 11,132 पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget