header ads

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज नहीं हुआ बदलाव, जानें दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है। उद्योग इससे अछूते नहीं रहे, आज भी कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में मंदी देखने को मिल रही है। ऐसे में घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में कभी कटौती तो कभी स्थिरता देखी जा रही है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 24 सितंबर) लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 पैसे व डीजल के दामों में 13 से 15 पैसे की कटौती की गई थी। वहीं बीते माह अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि बात करें जुलाई माह की तो इस महीने में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था। फिलहाल आज देशभर में पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध होगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीपीएसएल के पूर्व प्रमुख की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14  रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 71.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 74.80 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.72 रुपए चुकाना होंगे।

महंगे हुए आलू-टमाटर की दिल्ली सरकार ने की समीक्षा

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 24 september 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget