डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 17.74 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 38863.56 पर और निफ्टी 8 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 11513 पर खुला है। एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक सबसे सक्रिय शेयर हैं। सेक्टरों में आईटी इंडेक्स आधा फीसदी बढ़ा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स हरे रंग में कारोबार कर रहा है।
हालांकि मिडकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 134 अंक फिसलकर 38,846 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 11 अंक गिरकर 11,505 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप 12 अंक गिरकर 17,399 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment