header ads

Fuel Price: लगातार पांचवे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमत स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। जिसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) आज (सोमवार, 21 सितंबर) लगातार पांचवे दिन डीजल (Diesel) की कीमत में कटौती की है। इसके दाम 14 से 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। हालांकि पेट्रोल (Petrol) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी ​कि पेट्रोल आज देशभर में पुरानी कीमत में ही उपलब्ध होगा।

बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने कल डीजल की कीमत में 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की थी। बात करें बीते माह अगस्त की तो पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि इससे पहले जुलाई माह में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम..

टाटा हाउसिंग ने होमबायर्स के लिए ज़ीरो स्टांप ड्यूटी के साथ एक नई योजना की घोषणा की

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.73 रुपए प्रति लीटर

71.43 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

88.39 रुपए प्रति लीटर

77.87 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

83.24 रुपए प्रति लीटर

74.94 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.73 रुपए प्रति लीटर

76.85 रुपए प्रति लीटर

 एपीएमसी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं, विधेयक में वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान: तोमर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 21 september 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget