डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 166.57 अंक की गिरावट के साथ 38,200.71 पर खुला। वहीं, निफ्टी 51.2 अंक गिरकर 11,301.75 पर खुला है। एचसीएल टेक, टीसीएस, डॉ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा और भारती इंफ्राटेल में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैब्स और बिड़ला कॉर्प सबसे सक्रिय शेयर हैं।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 812 अंक गिरकर 38,034 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 254 अंक गिरकर 11,251 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 664 अंक गिरकर 21,367 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment