header ads

डीजल के दाम में छठे दिन गिरावट, पेट्रोल में मामूली राहत

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वहीं, तीन दिनों के विराम के बाद पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में 13 से 15 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में सात से आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में आई भारी गिरावट के बाद रिकवरी आई है। कोरोना वायरस का प्रकोप गहराने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास पर छाये सुस्ती के बादल के चलते तेल की मांग कमजोर रहने के अनुमानों से कीमतों पर लगातार दबाव देखा जा रहा है।

डीजल मंगलवार को दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में आठ पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार छह दिनों में डीजल 1.28 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव घटकर क्रमश: 71.28 रुपये, 74.80 रुपये, 77.73 रुपये और 76.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। जबकि चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 41.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। बीते सत्र में ब्रेंट क्रूड का भाव 2.80 फीसदी टूटा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 39.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। बीते सत्र में डल्यूटीआई के भाव में 2.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Diesel price falls for sixth day, slight relief in petrol
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget